- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Redmi Note 5 की फाइनल डिजाइन हुई...
Redmi Note 5 की फाइनल डिजाइन हुई लीक, दिखने में कुछ ऐसा है फोन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi अब एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये स्मार्टफोन पहले लॉन्च किए गए Redmi Note 4 का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है। चीनी वेबसाइट में पब्लिश रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी जिस नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है, उसका नाम Redmi Note 5 है और ये Note Series का नया स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन की कुछ फोटोज भी लीक हुई है, जिसमें ये फोन Redmi Note 4 से काफी मिलता जुलता है। इसके फ्रंट पेनल में थोड़े बदलाव किये गए हैं, लेकिन बात करें बैक पैनल की तो ये फोन रेडमी नोट 4 की तरह ही दिखता है।
Redmi Note 5 में क्या हो सकता है खास ?
फोन की डीटेल लीक करने वाली वेबसाइट के मुताबिक इस फोन में 5।9 इंच की डिस्प्ले होगी। जो Note 4 की तरह ही 2।5D कवर्ड ग्लास के साथ होगी। रूमर्स की मानें तो ये फोन दो वैरियंट में लॉन्च होगा। एक जहां 3 GB रैम के साथ तो वहीं दूसरा 4 GB रैम के साथ। 3 GB रैम वाले वेरियंट में 32 GB इंटरनल मेमोरी होगी, तो वहीं 4 GB वाले वेरियंट में 64 GB। अभी तक Redmi Note 4 में मेमोरी बढ़ाने का ऑप्शन नहीं था। लेकिन बताया जा रहा है कि Note 5 में मेमोरी कार्ड का स्लॉट होगा, जिसके जरिए यूजर्स 128 जीबी तक फोन की मेमोरी को बढ़ा सकेंगे। बताया तो ये भी जा रहा कि फोन में 630 Qualcomm Snapdragon चिपसेट होगा, जो फोन को और भी ज्यादा फास्ट बनाएगा। वहीं फोन कंपनी के MIUI 9 और एंड्रॉयड के नोगट ओएस पर काम करेगा।
जहां एक ओर बाकी कंपनियां सेल्फी के लिए लगातार अपने कैमरे पर काम कर रही हैं। वहीं Redmi Note 5, Note 4 की तरह एक बार फिर कैमरा आपका निराश कर सकता है। फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। वहीं फ्रंट या यूं कहें सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
वहीं फोन में नोट 4 की तरह ही 4100mAh की बैटरी होगी। बात करें कनेक्टिविटी की तो फोन में 4G Volte, Wifi 802।11ac, 4।2 का ब्लूटूथ, GPS सहित ग्लोनास जैसे फीचर होंगे। रेडमी नोट 4 जहां 3 कलर्स में अवेलेबल था तो वहीं Note 5 सात कलर्स में मिलेगा। iPhone की तरह ये फोन भी रोज गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। इसके अलावा आपके पास ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, रेड, ग्रे और सिल्वर कलर का ऑप्शन होगा।
फोन की जानकारियों का खुलासा करने वाली वेबसाइट की मानें तो फोन भारत में नवंबर के आखिरी में लॉन्च हो सकता है। फोन की कीमत 11 से 13 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि फोन को लेकर Xiaomi का कोई भी बयान सामने नहीं आया है। Redmi Note 4 कंपनी का अबतक का सबसे पॉपुलर फोन है। खासकर भारत में, जहां कंपनी 50 लाख से भी ज्यादा हैंडसेट बेचने का दावा करती है। देखना होगा कि रेडमी नोट 4 के बाद रेडमी नोट 5 लोगों को कितना पसंद आता है।
Created On :   25 Oct 2017 10:54 AM IST