Product: Xiaomi भारत में 16 मार्च को लॉन्च करेगी नया डिवाइस, कंपनी ने दी जानकारी

Xiaomi will launch a new device in India on March 16, the company gave information
Product: Xiaomi भारत में 16 मार्च को लॉन्च करेगी नया डिवाइस, कंपनी ने दी जानकारी
Product: Xiaomi भारत में 16 मार्च को लॉन्च करेगी नया डिवाइस, कंपनी ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi (शाओमी) जल्द ही अपने नए​ डिवाइस को लॉन्च करेगी। इसको लेकर कंपनी ने हाल ही में जानकारी दी है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर जानकारी दी है, जिसके अनुसार नए डिवाइस को 16 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इस डिवाइस का नाम नहीं दिया है। माना जा रहा है ​कि कंपनी का आने वाला डिवाइस वायरलैस चार्जर या पावर बैंक हो सकता है। 

10 हजार रुपए से कम कीमत में मिलते हैं ट्रिपल कैमरा वाले ये फोन

बता दें कि Xiaomi ने हाल ही में अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 9 pro (रेडमी नोट 9 प्रो) और Redmi Note 9 pro Max (रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स) को लॉन्च किया है। जो कि 17 और 25 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। 

पंच-होल डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता फोन लॉन्च करेगी सैमसंग

ट्वीट कर दी जानकारी
Xiaomi इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीटर अकांउट पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। 3 सेकेंड के इस वीडियो पोस्ट में जानकारी दी गई है कि 16 मार्च को कंपनी भारत में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस डिवाइस का नाम नहीं बताया है। लेकिन इमेज देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई डिवाइस पावर बैंक या वायरलैस चार्जर हो सकता है। 

इससे पहले भी इमेज आई सामने
हालांकि इससे पहले भी कंपनी ने एक ट्वीट कर जल्द नया प्रोडक्ट लाने की जानकारी दी थी। जिसमें #MorePowerToRedmi! लिखा था। हालांकि कंपनी ने नाम यहां भी देने की वजाय डिवाइस की इमेज को शेयर किया था। इस इमेज से भी किसी पावरबैंक के लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई गई थी। वहीं नए ट्वीट के बाद इस बात की जानकारी स्पष्ट होती नजर आ रही है। 

Created On :   14 March 2020 6:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story