Youtube ने 12 साल बाद बदला अपना 'logo', साथ ही आए ये नए feature

Youtube redesigned its logo after 12 yrs also introduced new features
Youtube ने 12 साल बाद बदला अपना 'logo', साथ ही आए ये नए feature
Youtube ने 12 साल बाद बदला अपना 'logo', साथ ही आए ये नए feature

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सबसे फेमस वीडियो प्लेटफॉर्म Youtube ने 12 साल बाद अपने logo में बदलाव किया है। पहले Youtube का tube रेड कलर के प्ले बटन के अंदर लिखा होता था, लेकिन अब उसे बाहर कर दिया है। साथ ही रेड कलर के बटन को भी बगल में लगाया गया है। इस बदलाव को लेकर कंपनी का कहना है कि इससे यूजर इस logo को आसानी से दिख सकेंगे और क्लियरली पढ़ सकेंगे। 

क्या हुआ है चेंजेस? 

Youtube के नए logo में अब Youtube साथ में ब्लैक कलर के फॉन्ट में लिखा हुआ है, जबकि पहले You बाहर और Tube रेड कलर के बॉक्स के अंदर लिखा होता था। अब इसको बदल दिया है और Youtube के साइड में ही रेड कलर का प्ले बटन लगाया गया है। इसके साथ ही इसे छोटी स्क्रीन पर भी आसानी से पढ़ा जा सके, इसके लिए इसे ब्लैक कलर का फॉन्ट दिया गया है, साथ ही इसको हेडर को व्हाइट कलर का किया गया है। Youtube के इस नए logo को एंड्रायड और ios प्लेटफॉर्म पर भी अपडेट किया गया है। 

और क्या है नया? 

Youtube की मोबाइल एप में हेडर को व्हाइट कलर में रखा गया है ताकि कंटेंट पर फोकस किया जा सके। इसके साथ ही इसमें library और account के नए टैब भी जोड़े गए हैं और navigation टैब को नीचे कर दिया गया है। इसके अलावा इसमें Dark Mode फीचर भी लाया गया है, जिससे रात में वीडियो देखने में आसानी होगी। हाल ही में कंपनी ने डेस्कटॉप वर्जन के लिए Playback Speed  लेकर आई थी, उसे अब मोबाइल एप के लिए भी लाया गया है। इसके अलावा नए अपडेट में वीडियो को स्लो और फास्ट करने का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी का कहना है कि वो जल्द ही "Swiping feature" भी लाने वाला है, जिसकी मदद से यूजर लेफ्ट-राइट स्वाइप करके वीडियो देख सकते हैं। 

Created On :   31 Aug 2017 5:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story