स्मार्टवॉच: वनप्लस ने नई वॉच के लिए टीजर किया जारी, 26 फरवरी को हो सकती है लॉन्च

वनप्लस ने नई वॉच के लिए टीजर किया जारी, 26 फरवरी को हो सकती है लॉन्च
  • टीजर ‘its about time’ लिखकर जारी किया है
  • इमेज में गोलाकार बॉडी पर दो बटन दिखाई दे रहे हैं
  • MWC इवेंट के दौरान लॉन्च की जा सकती है स्मार्टवॉच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी वन प्लस जल्द अपनी नई स्मार्टवॉच मार्केट में लाने वाली है। ये कंपनी की दूसरी स्मार्टवॉच होगी, जिसका नाम वनप्लस वॉच 2 (OnePlus Watch 2) है। हाल ही में इस वॉच को आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है। कंपनी ने नई वॉच के लिए टीजर ‘its about time’ लिखकर जारी किया है। हालांकि, इसके अलावा वन प्लस ने और कोई जानकारी फिलहाल शेयर नहीं ​की है।

लेकिन इस स्मार्टवॉच से जुड़ी लीक खबरें सामने आने लगी हैं। लीक रिपोर्ट की मानें तो वनप्लस वॉच 2 को 26 फरवरी को स्पेन के बार्सिलोना में होने वाले MWC इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।

टीजर में क्या खास?

वन प्लस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट जारी किया है, जिसमें, स्मार्टवॉच के डायल की फ्रेमवर्क के साथ एक इमेज शेयर की है। यहां कंपनी ने एक कैप्शन भी द​दिया है "its about time,"। जारी की गई इमेज में गोलाकार बॉडी पर दो बटन दिखाई दे रहे हैं। इसके दाहिनी ओर- एक संभवतः होम बटन है जबकि दूसरा घूमता हुआ क्रोन जैसा नजर आ रहा है जो फंक्शनल भी हो सकता है।

टीजर को कंपनी द्वारा वनप्लस कम्युनिटी पोस्ट में भी शेयर किया गया था, जहां उन्होंने लोगों से यह अनुमान लगाने के लिए कहा कि ये क्या है? हालांकि, कंपनी ने केवल गलत जवाब ही मांगे हैं। साथ ही फोरम पेज पर कहा गया है कि ये कॉन्टेस्ट इंडिया, नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के लोगों के लिए रखा गया है। ऐसे में इन्हीं बाजारों में वॉच को लॉन्च किए जाने की भी संभावना है। चूंकि, कंपनी ने सबमिशन के लिए फाइनल डेट 26 फरवरी को 17:00 IST तक रखी है। ऐसे में माना जा रहा है कि, OnePlus Watch 2 इसी दिन लॉन्च हो सकती है।

कितनी खास होगी ये वॉच

जैसा कि, कंपनी ने टीजर जारी किया है लेकिन स्मार्टवॉच के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन बीते कुछ दिनों से इस वॉच की लीक रिपोर्ट सामने आई हैं। इसमें वॉच का डिजाइन रेंडर को दिखाया गया था। बीते दिनों एक टिपस्टर मैक्स जंबोर (@MaxJmb) ने दावा किया था कि, वनप्लस वॉच 2 को 26 फरवरी को पेश किया जाएगा।

Created On :   20 Feb 2024 6:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story