- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Poco F8 Pro का रिटेल बॉक्स की लीक...
आगामी हैंडसेट: Poco F8 Pro का रिटेल बॉक्स की लीक हुई तस्वीर, 'Sound by Bose' ब्रांडिंग के साथ आया नजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) की सब- ब्रांड पोको (Poco) जल्द ही अपने नए हैंडसेट एफ8 प्रो (F8 Pro) को भारत सहित वैश्विक बाजारों में लॉन्च कर सकती है। हाल ही में इसके रिटेल बॉक्स की एक लीक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। वहीं एक टिप्सटर का दावा है कि आगामी Poco F सीरीज के स्मार्टफोन में चार्जिंग एडॉप्टर नहीं मिलेगा। माना जा रहा है कि, आगामी हैंडसेट Poco F7 Pro का सक्सेसर होगा। आइए जानते हैं इस आगामी स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य डिटेल...
Poco F8 Pro की लीक हुई रिटेल बॉक्स तस्वीर
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर टिप्सटर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें Poco F8 Pro का रिटेल बॉक्स दिखाई दे रहा है। पैकेजिंग पर 'Sound by Bose' ब्रांडिंग भी दिखाई दे रही है। बता दें कि Xiaomi की Redmi K90 सीरीज पिछले महीने इसी ऑडियो पार्टनरशिप के साथ लॉन्च हुई थी, जिससे संकेत मिलता है कि Poco F8 Pro, Redmi K90 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। टिप्स्टर का यह भी दावा है कि Poco F8 Pro के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy S26 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशन हुए लीक, कैमरा, चार्जिंग और चिपसेट की डिटेल मिली
IMDA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया
आपको बता दें कि, 25102PCBE मॉडल नंबर वाले Poco F8 Pro को हाल ही में सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था, जिससे 5G, ब्लूटूथ, वाई-फाई और NFC सपोर्ट मिलने का संकेत मिला था। हालांकि, अब तक कंपनी की ओर से इस आने वाले हैंडसेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन, यह वाकई Redmi K90 का रीब्रांडेड वर्जन है, तो इसके स्पेसिफिकेशन भी मिलते-जुलते ही होने की उम्मीद है।
Redmi K90 के स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,156×2,510 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-50 मेगापिक्सल के दो और एक 8-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह हैंडसेट एंड्रॉइड 16-आधारित हाइपरOS 3 पर काम करता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC चिपसेट दिया गया है। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,100mAh की बैटरी दी गई है।
Created On :   7 Nov 2025 6:05 PM IST














