आगामी हैंडसेट: OnePlus Ace 6 Pro Max में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 चिपसेट, मुख्य फीचर्स हुए लीक

OnePlus Ace 6 Pro Max में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 चिपसेट, मुख्य फीचर्स हुए लीक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस इन दिनों अपने नए हैंडसेट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के आगामी फोन का नाम ऐस 6 प्रो मैक्स (OnePlus Ace 6 Pro Max) है, जिसे चीन में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस एक टिप्सटर ने इस हैंडसेट के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है।

लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि, आगामी हैंडसेट स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर से लैस दुनिया का पहला फोन होने की उम्मीद है। इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक की बिल्ट-इन स्टोरेज शामिल है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य डिटेल...

OnePlus Ace 6 Pro Max के लीक स्पेसिफिकेशन

टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु (चीनी से अनुवादित) ने वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन को लेकर वीबो पर एक पोस्ट किया है। पोस्ट के अनुसार, वनप्लस ऐस 6 प्रो मैक्स 12GB और 16GB LPDDR5x अल्ट्रा रैम ऑप्शन के साथ उपलब्ध होने की उम्मीद है।

टिप्सटर के अनुसार, OnePlus Ace 6 Pro Max, अभी तक रिलीज नहीं हुए स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला हैंडसेट हो सकता है। बता दें कि, वनप्लस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि OnePlus का एक मॉडल क्वालकॉम के आगामी स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 चिप के साथ आएगा।

इसके अलावा एक अन्य नए लीक के अनुसार, OnePlus Ace 6 Pro Max तीन रंगों में लॉन्च हो सकता है। इसमें इलेक्ट्रिक पर्पल, फ्लैश ब्लैक और शैडो ग्रीन शामिल हैं। लीक रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि ऐस 6 प्रो मैक्स में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी।

आगामी फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और डुअल रियर सेटअप होने की बात कही गई है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है।

Created On :   5 Nov 2025 3:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story