न्यू हैंडसेट: Realme C85 Pro 4G स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme C85 Pro 4G स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने वियतनाम में अपनी C-सीरीज के तहत दो नए हैंडसेट लॉन्च किए हैं। इनमें रियलमी सी 85 5जी (Realme C85 5G) और रियलमी सी 85 प्रो 4जी (Realme C85 Pro 4G) शामिल हैं। फिलहाल, इस खबर में हम बात कर रहे हैं C85 Pro 4G की, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट के साथ आता है। इसमें पावर बैकअप के लिए 7,000mAh बैटरी दी गई है। इसमें 6.8 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स...

Realme C85 Pro 4G की कीमत और कलर ऑप्शन

इस स्मार्टफोन को वियतनाम में VND 6,490,000 (लगभग 22,100 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत VND 7,090,000 (लगभग 24,100 रुपए) है। हैंडसेट पैरट पर्पल और पीकॉक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

Realme C85 Pro 4G स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080×2344 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। यह 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) में 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस प्रदान करती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया। यह फोन Android 15 पर चलता है जिसके ऊपर Realme UI 6 स्किन है।

बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें 8GB रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट दिया गया है। इसमें 128GB या 256GB की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए 24GB तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। अन्य खूबियों में डुअल स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 6,050mm वर्ग मीटर के हीट डिसिपेशन एरिया के साथ VC कूलिंग और पानी व धूल से बचाव के लिए IP69-रेटेड बिल्ड शामिल हैं।

Created On :   4 Nov 2025 3:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story