- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Red Magic 11 Pro ग्लोबल मार्केट में...
न्यू गेमिंग हैंडसेट: Red Magic 11 Pro ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, इसमें है स्नैपड्रैगन Elite Gen 5 प्रोसेसर और 7500mAh बैटरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी ZTE की सब-ब्रांड नूबिया (Nubia) ने चीन के बाहर ग्लोबल मार्केट में अपना नया गेमिंग हैंडसेट रेडमैजिक 11 प्रो (Red Magic 11 Pro) लॉन्च कर दिया है। इसमें स्नैपड्रैगन Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। साथ ही इसमें 24GB तक रैम और 1TB की बिल्ट-इन स्टोरेज है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,500mAh की बैटरी है। यह हैंडसेट मैट ब्लैक क्रायो, ट्रांसपेरेंट सिल्वर सबजीरो और ट्रांसपेरेंट ब्लैक नाइटफ्रीज कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Poco F8 Ultra, Poco F8 Pro ग्लोबल मार्केट में जल्द होगा लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर आया नजर
Red Magic 11 Pro की कीमत
इस गेमिंग स्मार्टफोन को अमेरिका में $699 (लगभग 62,000 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $799 (लगभग 70,000 रुपए) और 24GB रैम+ 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $999 (लगभग 88,000 रुपए) है।
यह भी पढ़े -Realme C85 Pro 4G स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
Red Magic 11 Pro के स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.85 इंच की BOE X10 फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,216x2,688 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स और टच सैंपलिंग रेट 3,000Hz तक है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का OmniVision OV50E40 1/1.55-इंच सेंसर, 50-मेगापिक्सल का OV50D40 1/2.88-इंच सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा है।
यह हैंडसेट एंड्रॉइड 16 पर आधारित रेड मैजिक ओएस 11 पर चलता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें 24GB तक LPDDR5T रैम के साथ स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेनरेशन 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 1TB तक UFS 4.1 प्रो स्टोरेज है।
यह भी पढ़े -Realme C85 5G और डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट 50-मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
टेंपरेचर मैनेजमेंट के लिए, Red Magic 11 Pro में एक एक्वाकोर कूलिंग सिस्टम है जिसमें अंडर-स्क्रीन कॉपर फॉइल और अंडर-स्क्रीन हाई-कंडक्टिविटी ग्रैफीन के साथ 13,116 मिमी वर्गाकार 3D वेपर चैंबर है। कूलिंग सेटअप में एल्युमीनियम एलॉय मिड-फ्रेम और 24,000 RPM वाटरप्रूफ टर्बो फैन शामिल हैं।
पावर बैकअप के लिए इसमें 7,5000mAh की बैटरी दी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में पहचान के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। गेमिंग के लिए, Red Magic 11 Pro में 520Hz टच सैंपलिंग रेट वाले शोल्डर ट्रिगर बटन और टचपैड हैं। इसमें 0815 X-एक्सिस लीनियर मोटर भी शामिल है।
Created On :   4 Nov 2025 6:28 PM IST












