न्यू कैमरा: Canon EOS R6 Mark III मिररलेस कैमरा भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

Canon EOS R6 Mark III मिररलेस कैमरा भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
इस कैमरा को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों के लिए डिजाइन किया गया है। बात करें कीमत की तो, इस कैमरा को भारत में 2,43,995 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कैनन इंडिया (Canon India) ने भारतीय बाजार में अपना नया मिररलेस कैमरा ईओएस आर6 मार्क III (Canon EOS R6 Mark III) लॉन्च कर दिया है। इसे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों के लिए डिजाइन किया गया है। बात करें कीमत की तो, इस कैमरा को भारत में 2,43,995 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं EOS R6 Mark III 24-105 STM जूम लेंस कीकीमत 2,71,995 रुपए और EOS R6 Mark III 24-105USM की कीमत 3,43,995 रुपए है। जबकि, RF 45mm F1.2 STM लेंस की कीमत 40,495 रुपए रखी गई है। आइए जानते हैं स्पेसिफिकेशन...

Canon EOS R6 Mark III के स्पेसिफिकेशन

इस कैमरा के शटर मैकेनिज्म को मैकेनिकल शटर मोड में लगभग 5,00,000 साइकल के लिए डिजाइन किया गया है। कैमरे में मैग्नीशियम-मिश्र धातु की बॉडी है और इसमें डिफरेंट क्लाइमेट कंडीशन का सामना करने के लिए वेदर सीलिंग है।

इस कैमरा में 32.5-मेगापिक्सल का फुल-फ्रेम CMOS सेंसर दिया गया है, जिसकी ISO स्पीड 50 से 1,02,400 तक है। यह कैमरा मैकेनिकल शटर के साथ 12fps और इलेक्ट्रॉनिक शटर के साथ 40fps शूटिंग स्पीड रिसीव कर सकता है। जबकि, इलेक्ट्रॉनिक शटर के साथ अधिकतम शटर स्पीड 1/64,000 सेकंड है।

कैनन EOS R6 मार्क III के नए रिकॉर्डिंग ऑप्शन में RAW रिकॉर्डिंग, कैनन लॉग 2 और HLG गामा के अलावा पहले से उपलब्ध कैनन लॉग 3 और HDR PQ फॉर्मेट शामिल हैं। यह डिजिक X प्रोसेसर पर चलता है। यह 7K वीडियो रिकॉर्डिंग, 3:2 आस्पेक्ट रेशियो पर 30p RAW ओपन गेट रिकॉर्डिंग और 7K 60p RAW में आंतरिक रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

कैमरा 7K RAW के साथ-साथ प्रॉक्सी या सब मूवी रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। यह ओवरसैंपल्ड 4K और 4K 120p स्लो मोशन को भी सक्षम बनाता है। इसके अलावा, Canon EOS R6 Mark III निरंतर शूटिंग मोड में 40fps तक वीडियो कैप्चर कर सकता है। हाई-स्पीड निरंतर शूटिंग (इलेक्ट्रॉनिक शटर) मोड में 40fps तक शूटिंग करने पर यह 150 शॉट्स तक शूट कर सकता है।

कैनन का कहना है कि RF 45mm F1.2 STM कंपनी के RF लाइनअप में सबसे ब्राइटपेस नॉन-L-सीरीज लेंस है। दावा किया गया है कि EOS R50 जैसे APS-C कैमरों के साथ जोड़े जाने पर यह लेंस 72mm फोकल लेंथ प्रदान करता है। यह एक प्री-कंटीन्यूअस शूटिंग फंक्शन प्रदान करता है जो शटर बटन को पूरी तरह से दबाने से पहले 20 फ्रेम तक कैप्चर करता है।

यह RAW, C-RAW और HEIF सहित सभी स्थिर छवि प्रारूपों में काम करता है। इसमें Canon Dual Pixel CMOS AF II है। इसमें इनबिल्ट 5-एक्सिस इमेज स्टेबिलाइजेशन है, जो लगभग 8.5 स्टॉप करेक्शन प्रदान करता है। फुल-फ्रेम मिररलेस मॉडल में 119.88 fps रिफ्रेश रेट वाला 3.69 मिलियन डॉट इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडर है।

इसमें 8TB तक की क्षमता वाला एक SD कार्ड स्लॉट (SD/SDHC/SDXC, UHS-II संगत) और एक CF एक्सप्रेस टाइप B स्लॉट है। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5.1, बिल्ट-इन वाई-फाई USB-C पोर्ट शामिल हैं। कैमरे में 2,130mAh क्षमता वाली LP-E6P बैटरी है। यूजर्स इसे लंबी शूटिंग के लिए बैटरी ग्रिप BG-R20, BG-R20EP और BG-R10 के साथ जोड़ सकते हैं।

Created On :   7 Nov 2025 4:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story