आगामी ईयरबड्स: Samsung Galaxy Buds Core की बैटरी साइज हुई लीक, Buds FE से बड़ी बैटरी मिल सकती है

Samsung Galaxy Buds Core की बैटरी साइज हुई लीक, Buds FE से बड़ी बैटरी मिल सकती है
  • बड्स कोर में 500mAh की बैटरी हो सकती है
  • प्रत्येक ईयरबड में 100mAh की सेल हो सकती है
  • Buds FE में हर ईयरबड में 60mAh की बैटरी थी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग (Samsung) जल्द ही अपने नए गैलेक्सी बड्स कोर (Galaxy Buds Core) को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में इन्हें भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) पर देखा गया था, जो भारत में इसके जल्द ही लॉन्च होने का संकेत देता है। वहीं नए लीक से चार्जिंग केस और बैटरी लाइफ को लेकर जानकारी सामने आई है। लीक में कहा गया है कि, नए गैलेक्सी बड्स कोर में, गैलेक्सी बड्स FE की तुलना में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Buds Core बैटरी साइज

एक्स यूजर एंथनी (@TheGalox_) द्वारा पोस्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी बड्स कोर में 500mAh की बैटरी हो सकती है। यूजर्स ने कहा कि प्रत्येक ईयरबड में 100mAh की सेल होने की उम्मीद है। बता दें कि, पुराने Galaxy Buds FE में हर ईयरबड में 60mAh की बैटरी थी, जबकि उनके चार्जिंग केस में 479mAh की सेल थी।

Samsung Galaxy Buds Core कब हो सकते हैं लॉन्च?

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung Galaxy Buds Core के सपोर्ट पेज फिलहाल भारत, UAE, रूस और तुर्की में लाइव हैं। यह ग्लोबल लॉन्च का संकेत देता है। इसे जुलाई में Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Flip FE क्लैमशेल फोल्डेबल हैंडसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

Galaxy Buds FE की स्पेसिफिकेशन

यह ईयरबड्स दमदार बेस के साथ आता है। इसमें इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर भी मिलता है। यह AI आधारित डीप न्यूरल नेटवर्क के साथ आता है, जिससे बैकग्राउंड नॉइस को हटाकर क्लियर कॉल्स का अनुभव मिलता है। इसमें 3 माइक वाला ANC सिस्टम दिया गया है, इसमें AAC, SBC और दूसरे ऑडियो सपोर्ट मिलते हैं।

ये ईयरबड्स 60 एमएएच (प्रत्येक) कैपेसिटी के साथ आते हैं। वहीं, चार्जिंग केस 479 एमएएच के साथ आता है। ईयबड्स के साथ 8.5 घंटे का प्लेबैक टाइम और चार्जिंग केस के साथ 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। सैमसंग के इन ईयरबड्स में ANC के साथ 30 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं इन्हें सिंगल चार्ज में 6 घंटे तक यूज किया जा सकता है।

Created On :   28 May 2025 1:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story