न्यू हैंडसेट: Vivo Y600 Pro डाइमेंसिटी 7300e चिपसेट और 10200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y600 Pro डाइमेंसिटी 7300e चिपसेट और 10200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity चिपसेट दिया गया है। फोन में 10,200mAh की बैटरी मिलती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo ने घरेलू बाजार में Y सीरीज का नया हैंडसेट Y600 Pro लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16-बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity चिपसेट दिया गया है। फोन में 10,200mAh की बैटरी मिलती है और सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह नया हैंडसेट चीन में ब्राइट मून ब्लैक, फ्लोटिंग गोल्ड, स्टार वायलेट और वास्ट ब्लू (चीनी से अनुवादित) कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Vivo Y600 Pro की कीमत

इस स्मार्टफोन को चीन में CNY 2,099 (लगभग 29,000 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज, 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज, 8GB रैम+ 512GB स्टोरेज, 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध है।

Vivo Y600 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,260 x 2,800 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें 449 ppi पिक्सल डेंसिटी, HDR सपोर्ट, DCI-P3 कलर गैमट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 1.07 बिलियन कलर्स और 94.47 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो देता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 10x तक डिजिटल जूम क्षमता और ऑटोफोकस वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo Y600 Pro एक डुअल-सिम हैंडसेट है जो Android 16-बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया गया है। इसमें ARM Mali-G610 GPU, 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है।

Vivo Y600 Pro में 10,200mAh की बैटरी है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसमें सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Created On :   28 April 2026 2:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story