- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Vivo Y500s हुआ लॉन्च, इसमें है...
न्यू हैंडसेट: Vivo Y500s हुआ लॉन्च, इसमें है स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट और 50-मेगापिक्सल मेन कैमरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी Vivo ने घरेलू बाजार में अपना नया हैंडसेट Y500s लॉन्च कर दिया है। इसमें 7,200mAh की बैटरी, 6.75-इंच का 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसमें पानी, धूल और झटकों से बचाव के लिए IP-रेटेड प्रोटेक्शन भी मिलता है। यह Galaxy Silver, Obsidian Black और Phoenix Gold (चीनी से अनुवादित) कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Vivo Y600 Pro डाइमेंसिटी 7300e चिपसेट और 10200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y500s कीमत, उपलब्धता
इस स्मार्टफोन को चीन में 8GB रैम+ 256GB वेरिएंट के लिए CNY 1,800 (लगभग 24,800 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके 12GB रैम+ 256GB और 8GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,200 (लगभग 30,400 रुपए) है।
Vivo Y500s के स्पेसिफिकेशन्स
इस हैंडसेट में 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.75-इंच की HD LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1570 x 720 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह Android 16-आधारित OriginOS 6 के साथ आता है। Vivo Y500s में बेहतर परफोर्मेंस के लिए Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU और Adreno 613 GPU लगा है। इस हैंडसेट में 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।
यह भी पढ़े -Infinix GT 50 Pro में है प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स और डाइमेंसिटी 8400 Ultimate चिपसेट, जानिए इसकी स्पेसिफिकेशन
Vivo Y500s में 7200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फ़ास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें स्टीरियो डुअल स्पीकर भी दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इस हैंडसेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकग्निशन की सुविधा भी दी गई है।
Created On :   28 April 2026 3:00 PM IST













