- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Vivo TWS 5i स्पेशल ऑडियो सपोर्ट,...
न्यू ईयरबड्स: Vivo TWS 5i स्पेशल ऑडियो सपोर्ट, 10mm डायनामिक ड्राइवर्स और कुल 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ हुआ लॉन्च, जानिए इसकी खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी Vivo ने घरेलू बाजार में अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नए किफायती ट्रू वायरलेस ईयरबड्स TWS 5i को लॉन्च किया है। ये ईयरबड्स कुल 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ और गेमिंग के लिए 42ms तक की कम लेटेंसी का भी वादा करते हैं। इसमें 10mm का डायनामिक ड्राइवर, DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड, और स्पेशल ऑडियो सपोर्ट के साथ-साथ Bluetooth 5.4 डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी और AI-आधारित कॉल नॉइज रिडक्शन की सुविधा है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Poco C81 Pro यूनिसोक टी7250 चिपसेट और 6000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Vivo TWS 5i की कीमत और कलर ऑप्शन
इस ईयरबड्स को चीन में CNY 119 (लगभग 1,600 रुपए) की कीमत में लॉन्च किया गया है। ये ईयरफोन White Space, Ink Black, और Sky Blue (चीनी से अनुवादित) कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
Vivo TWS 5i के स्पेसिफिकेशन्स
इन ईयरबड्स में 10mm डायनामिक ड्राइवर और PU + PEEK पॉलीमर डायफ्राम लगा है। इसके ऑडियो को Vivo की Golden Ear Acoustics टीम ने ट्यून किया है। यह DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड और स्पेशल ऑडियो को सपोर्ट करता है, जिसमें थिएटर, कॉन्सर्ट हॉल, रिकॉर्डिंग स्टूडियो, और कॉन्सर्ट जैसे सुनने के मोड शामिल हैं।
ये ईयरबड्स AAC, SBC, और LC3 ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं और इन्हें बेहतर बास, साफ आवाज और बारीक डिटेल्स के साथ संतुलित साउंड देने के लिए डिजाइन किया गया है। खास बात यह है कि यह हेडसेट एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) को सपोर्ट नहीं करता है, लेकिन यह AI-आधारित कॉल नॉइज रिडक्शन और हवा के शोर को कम करने की सुविधा देता है।
यह भी पढ़े -Vivo Y600 Pro डाइमेंसिटी 7300e चिपसेट और 10200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Vivo TWS 5i के बारे में दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 11.5 घंटे तक का प्लेबैक देता है, और चार्जिंग केस के साथ कुल 50 घंटे तक का प्लेबैक देता है। 10 मिनट चार्ज करने पर चार घंटे और पाँच मिनट तक सुनने का समय मिल सकता है। इन ईयरबड्स को धूल और पानी से बचाने के लिए IP54 रेटिंग मिली है।
कनेक्टिविटी के लिए, Vivo TWS 5i ईयरबड्स Bluetooth 5.4 का इस्तेमाल करते हैं और डुअल-डिवाइस पेयरिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। इसका लो लेटेंसी मोड 42ms तक नीचे जा सकता है। इसमें BlueOS-पावर्ड फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे कि इंस्टेंट पेयरिंग, कस्टमाइजेबल पॉप-अप एनिमेशन, रियल-टाइम ट्रांसलेशन, ईयरबड ट्रैकिंग और सपोर्टेड डिवाइस पर AI-ड्रिवन वॉइस अनाउंसमेंट।
Created On :   28 April 2026 4:50 PM IST













