- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Poco C81 Pro यूनिसोक टी7250 चिपसेट...
न्यू हैंडसेट: Poco C81 Pro यूनिसोक टी7250 चिपसेट और 6000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक दिग्गज Xiaomi की सब- ब्रांड Poco ने नए हैंडसेट C81 Pro को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.9-इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और इसे ट्रिपल TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। Poco C81 Pro में 6,000mAh की बैटरी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Unisoc T7250 चिपसेट पर चलता है। यह नया फोन ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन रंगों में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Poco C81 Pro कीमत
इस स्मार्टफोन को $99 (लगभग 9,300 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए है। वहीं इसके 128GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः $109 (लगभग 10,000 रुपए) और $129 (लगभग 12,000 रुपए) है।
यह भी पढ़े -Vivo Y600 Pro डाइमेंसिटी 7300e चिपसेट और 10200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Poco C81 Proके स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1,600 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। डिस्प्ले में कंट्रास्ट रेश्यो 1500:1 और 650 nits तक की टिपिकल ब्राइटनेस और हाई-ब्राइटनेस मोड में 800 nits तक की ब्राइटनेस देने का दावा किया गया है।
इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light, TÜV Rheinland Circadian Friendly, और TÜV Rheinland Flicker Free सर्टिफिकेशन हैं। नया फोन Wet Touch Technology 2.0 को सपोर्ट करता है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह गीली, साबुन लगी या तेल लगी उंगलियों से भी टच कंट्रोल को काम करने में मदद करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ एक और लेंस शामिल है, जिसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। सेल्फी और वीडियो के लिए, इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह एक डुअल-SIM हैंडसेट है, जो कि HyperOS 3 पर चलता है।
बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें 12nm प्रोसेस का इस्तेमाल करके बनाया गया ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर लगा है। इस हैंडसेट में Mali-G57 GPU, 4GB LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। इसकी ऑनबोर्ड मेमोरी को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि स्टोरेज को MicroSD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है और यह 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दावा किया गया है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 79 घंटे से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देती है। इस हैंडसेट में ऑथेंटिकेशन के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और यह फेशियल रिकग्निशन को भी सपोर्ट करता है।
Created On :   28 April 2026 4:20 PM IST














