न्यू टैबलेट: Redmi Pad 2 9.7 ग्लोबली हुआ लॉन्च, इसमें है 2K डिस्प्ले और Snapdragon 6s Gen 2 चिपसेट

Redmi Pad 2 9.7 ग्लोबली हुआ लॉन्च, इसमें है 2K डिस्प्ले और Snapdragon 6s Gen 2 चिपसेट
  • कंपनी Redmi Pad 2 9.7 को ऑप्शनल 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ भी पेश कर रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi के सब-ब्रांड ने कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपना नया कॉम्पैक्ट टैबलेट Pad 2 9.7 चुपचाप लॉन्च कर दिया है। इसमें Snapdragon 6 सीरीज का चिपसेट लगा है और पावर के लिए 7,600mAh की बैटरी दी गई है। नए Redmi टैबलेट के पिछले हिस्से में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी Redmi Pad 2 9.7 को ऑप्शनल 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ भी पेश कर रही है। यह टैबलेट ग्रेफाइट ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

Redmi Pad 2 9.7 की कीमत

Redmi का यह नया टैबलेट मलेशिया और सिंगापुर में Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस टैबलेट के बेस वेरिएंट की कीमत MYR 549 (लगभग 13,000 रुपए) से शुरू होती है, जिसमें 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज है। वहीं, इसकी समान रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 599 (लगभग 14,000 रुपए) है। दूसरी ओर, 4G कनेक्टिविटी वाले दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत क्रमशः MYR 649 (लगभग 16,000 रुपए) और MYR 699 (लगभग 17,000 रुपए) रखी गई है।

Redmi Pad 2 9.7 के स्पेसिफिकेशन्स

इस टैबलेट में 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 9.7-इंच का डिस्प्ले है, जो कि 2K (2,048 x 1,280 पिक्सल) रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। इसमें 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट, 500 nits की टिपिकल ब्राइटनेस, 250 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 16:10 का आस्पेक्ट रेश्यो देता है। इसके साथ ही इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन्स भी मिलते हैं।

फोटोग्राफी के लिए इसमें एक सिंगल 8-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए टैबलेट में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। यह 1080p/30 fps तक की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। टैबलेट Xiaomi के HyperOS 3 के साथ आता है, जो Android 16 पर आधारित है।

नए Redmi Pad 2 9.7 को Qualcomm के 6nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6s Gen 2 चिपसेट से पावर मिलती है। Xiaomi का यह सब-ब्रांड दावा करता है कि यह SoC 2.9GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है और Redmi Pad SE 8.7 के मुकाबले परफॉर्मेंस में 34 प्रतिशत का सुधार करता है। इस टैबलेट में Adreno 610 GPU, 4GB LPDDR4x रैम और 128GB तक की UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है, जिसे MicroSD कार्ड स्लॉट के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Redmi Pad 2 9.7 में 7,600mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह टैबलेट 15 घंटे से ज़्यादा ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 18 घंटे से ज्यादा ऑडियो प्लेबैक या 16 घंटे से ज़्यादा ऑनलाइन रीडिंग का बैकअप दे सकता है। इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और हॉल सेंसर जैसे कई ऑनबोर्ड सेंसर भी दिए गए हैं। इसमें डुअल स्पीकर सेटअप भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए यह 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.0 को भी सपोर्ट करता है।

Created On :   28 April 2026 5:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story