आगामी हैंडसेट: Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 Pro IMDA डेटाबेस पर हुए लिस्ट, चीन के तुरंत बाद कर सकते हैं ग्लोबल डेब्यू

Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 Pro IMDA डेटाबेस पर हुए लिस्ट, चीन के तुरंत बाद कर सकते हैं ग्लोबल डेब्यू
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 Pro सिंगापुर के IMDA सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर दिखे हैं, जो उनके इंटरनेशनल वेरिएंट की ओर इशारा करते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) इन​ दिनों अपने दो नए हैंडसेट को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें से एक फ्लैगशिप शाओमी 17 अल्ट्रा (Xiaomi 17 Ultra) और दूसरा सब- ब्रांड का प्रीमियम मिड-रेंज फोन एक्स8 प्रो (Poco X8 Pro) शामिल है। हाल ही में नई रेगुलेटरी लिस्टिंग से इस बात के संकेत मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 Pro सिंगापुर के IMDA सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर दिखे हैं, जो उनके इंटरनेशनल वेरिएंट की ओर इशारा करते हैं।

Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 Pro की IMDA लिस्टिंग

इन दोनों स्मार्टफोन को हाल ही में सिंगापुर के IMDA सर्टिफिकेशन डेटाबेस (via @ZionsAnvin) पर लिस्ट किया गया है। इनके मॉडल नंबर क्रमशः 2512BPNDAG और 2511FPC34G हैं। दोनों मॉडल नंबर में G अक्षर होने से पता चलता है कि ये ग्लोबल वेरिएंट हैं। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि दोनों डिवाइस सिंगापुर मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं।

सर्टिफिकेशन से यह भी कन्फर्म होता है कि Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 Pro दोनों स्मार्टफोन 5G-इनेबल्ड हैं और ब्लूटूथ, वाई-फाई और NFC को सपोर्ट करेंगे। यह WPT और WPC स्टैंडर्ड के आधार पर Poco हैंडसेट पर रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की ओर भी इशारा करता है।

इन सर्टिफिकेशन से पहले ही मिली मंजूरी

आपको बता दें कि, Poco X8 Pro को पहले ही BIS, SGS और EEC से मंजूरी मिल चुकी है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.6-इंच 1.5K फ्लैट AMOLED LTPS डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। फोनन में 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी होने की उम्मीद है, हालांकि कुछ इलाकों में 6,500mAh की छोटी यूनिट, 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और मेटल फ्रेम मिल सकता है।

दूसरी ओर Xiaomi 17 Ultra के चीन में 25 दिसंबर को लॉन्च करने की पुष्टि हुई है। इसका प्रोफाइल 8.29mm पतला है और यह ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा। हैंडसेट में Leica का 1-इंच लाइट एंड शैडो मास्टर मेन कैमरा होगा, जो नए लाइट एंड शैडो हंटर 1050L सेंसर से चलेगा। यह लो-लाइट फोटो और HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को बेहतर बनाने के लिए LOFIC अल्ट्रा-हाई डायनामिक रेंज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है।

फोन में Leica का 200-मेगापिक्सल ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो कैमरा भी होगा, जो 75mm से 100mm तक लगातार ऑप्टिकल आउटपुट देगा, बिना डिजिटल क्रॉपिंग के फुल-रिजॉल्यूशन इमेज देगा और कई पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड फोकल लेंथ को सपोर्ट करेगा।

Created On :   24 Dec 2025 12:24 PM IST

Tags

Next Story