जीवन शैली: सुबह उठकर न करें ये काम, फिजिकली और मेंटली रहेंगे स्वस्थ

सुबह उठकर न करें ये काम, फिजिकली और मेंटली रहेंगे स्वस्थ
  • सुबह उठकर अपनाएं ये आदतें
  • देर रात तक फोन चलाने करें बंद
  • व्यायाम को बनाए डेली रूटीन का हिस्सा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सुबह उठकर की जाने वाले एक्टिविटी का हमारी सेहत पर प्रभाव पड़ता है। आप उठकर क्या खा रहे हैं, क्या पी रहे हैं इसका हमारी हेल्थ पर सीधा असर पड़ता है। कई बार अनजाने या जानकर ऐसे काम कर जाते हैं जिससे हमारी सेहत बिगड़ जाती है। ऐसे में जरुरी है कि हम अपने डेली रूटीन में से उन आदतों को छोड़ दें जो हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ पर बुरा असर डालती हैं।

सोने से पहले और सोकर उठने पर फोन चलाना

फोन पर रील्स स्क्रोल करना आज के समय में नींद पूरी न होने का बड़ा कारण बनके सामने आया है। इससे जहां लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है वहीं मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ रहा है। लोगों की प्रोडक्टिविटी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कुछ बुरा पढ़ या देख लेने से मूड खराब होता है और फ्रेश माइंड के साथ सुबह सोकर भी नहीं उठ पाते हैं।

सुबह का नाश्ता न करना

दिन के सबसे जरूरी मील्स सुबह का नाश्ता भी शामिल है। सुबह नाश्ता ना करने पर शरीर को दिन की शुरूआत के लिए आवश्यक एनर्जी नहीं मिलती है। जिसके चलते बाकी दिन लोग जरुरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं। जिससे उनका पाचन तंत्र खराब होता है और वह कई बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। ऐसे में प्रयास करना चाहिए कि सुबह के समय हल्का नाश्ता जरुर करें।

एक्सरसाइज न करना

जीवन को सुखमय बनाने के लिए काम करना बेहद आवश्यक है लेकिन सुबह उठकर सीधे काम पर लग जाना आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में जरुरी है कि आप व्यायाम या फिर योगा के लिए सुबह का कुछ समय निकालें। इससे आप पूरा दिन तरोताजा महसूस करेंगे और फिट भी रहेंगे। इसके साथ ही कुछ समय किताब पढ़ने या कुछ लिखने के लिए भी निकालें जिससे मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहें।

Created On :   18 March 2024 9:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story