ओडिशा में कोविड-19 के 2 और मामले सामने आए

2 more Covid-19 cases reported in Odisha
ओडिशा में कोविड-19 के 2 और मामले सामने आए
ओडिशा में कोविड-19 के 2 और मामले सामने आए

भुवनेश्वर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा में कोविड-19 के दो और पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को दी।

ढेंकानाल की एक 51 वर्षीय महिला का टेस्ट पॉजीटिव आया है।

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के एक 69 वर्षीय पुरुष के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की गई।

उनका भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें एंबुलेंस में पड़ोसी राज्य से सीधे लाया गया था। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट के माध्यम से दी।

Created On :   9 April 2020 5:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story