6 नवंबर को चीन में कोविड-19 के 33 नये मामले

- 6 नवंबर को चीन में कोविड-19 के 33 नये मामले
बीजिंग, 7 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 7 नवंबर को कहा कि 6 नवंबर को चीन की मुख्य भूमि में कोविड-19 के 33 नये मामले दर्ज हुए, जो सभी विदेशों से आये हैं। मौत का नया मामला और नया संदिग्ध मामला नहीं आया।
6 नवंबर को 33 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली। 1,068 लोगों पर चिकित्सा निगरानी रद्द हुई। गंभीर मामलों की संख्या एक दिन पहले की तुलना में एक कम है।
अब तक विदेशों से 344 पुष्ट मामले और 23 संदिग्ध मामले हैं। कुल मिलाकर विदेशों से 3,543 मामले आये, जिनमें 3,199 ठीक हो चुके हैं। मौत का कोई मामला नहीं आया।
6 नवंबर की रात को 12 बजे तक चीन की मुख्य भूमि में फिर भी 419 पुष्ट मामले और 23 संदिग्ध मामले बने हुए हैं। कुल मिलाकर 86,184 पुष्ट मामले, 4,634 मौत के मामले दर्ज हुए।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Created On :   7 Nov 2020 6:01 PM IST