कोरोना के 80 हजार नए मामलों से भारत में कुल मामले 62 लाख के पार

80 thousand new cases of corona, total cases in India crosses 62 lakhs
कोरोना के 80 हजार नए मामलों से भारत में कुल मामले 62 लाख के पार
कोरोना के 80 हजार नए मामलों से भारत में कुल मामले 62 लाख के पार
हाईलाइट
  • कोरोना के 80 हजार नए मामलों से भारत में कुल मामले 62 लाख के पार

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 80,472 नए मामले और 1,179 नई मौतें दर्ज हुई, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 62,25,763 हो गई और मौतों का आंकड़ा 97,497 तक पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को ये आंकड़े जारी किए।

कुल मामलों में से 9,40,441 मामले फिलहाल सक्रिय हैं और अभी तक 51,87,825 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में इस बीमारी की रिकवरी रेट 83.33 फीसदी हो गई है और मृत्यु दर 1.57 फीसदी पर आ गई है।

महाराष्ट्र अभी भी कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 13,66,129 मामले दर्ज हुए हैं जबकि 36,181 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद नंबर आता है आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक का।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, भारत ने मंगलवार को कोविड-19 के 10,86,688 नमूनों की जांच की, जिसके बाद कुल नमूनों की जांच की संख्या 7,41,96,729 हो गई है।

एसकेपी

Created On :  

Tags

Next Story