भारत में कोरोना के 861 नये मामले, 6 की मौत

861 new cases of corona in India, 6 died
भारत में कोरोना के 861 नये मामले, 6 की मौत
कोरोना का कहर भारत में कोरोना के 861 नये मामले, 6 की मौत
हाईलाइट
  • भारत में कोरोना के 861 नये मामले
  • 6 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 861 नये मामले सामने आए और 6 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साझा किए।

इसी के साथ मौतों की कुल संख्या बढ़कर 5,21,691 हो गई है।

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 11,058 हो गई है। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.03 प्रतिशत हैं।

देश में बीते 24 घंटे में कुल 929 मरीज ठीक हुए, जिससे महामारी की शुरूआत के बाद से अब तक रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,03,383 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 2,71,211 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 79.41 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं।

देश में वर्तमान में वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.23 प्रतिशत है, हालांकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.32 प्रतिशत है।

भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोटरे के अनुसार सोमवार सुबह 7 बजे तक 185.74 करोड़ से अधिक हो गया है। यह 2,24,81,173 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 2.22 करोड़ से अधिक किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार सुबह तक 18.03 करोड़ से ज्यादा कोरोना डोज अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

आईएएनएस

Created On :   11 April 2022 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story