ओडिशा में कोरोना मामलों में एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा वृद्धि

By far the largest increase in corona cases in Odisha in a day
ओडिशा में कोरोना मामलों में एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा वृद्धि
ओडिशा में कोरोना मामलों में एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा वृद्धि

भुवनेश्वर, 7 मई (आईएएनएस)। ओडिशा में गुरुवार को कोविड-19 पॉजिटिव मामलों में अब तक की एक दिन में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई। यहां एक दिन में 20 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद अब यहां कुल मामलों की संख्या 205 हो गई है।

ताजा 20 मामलों में से 17 गंजम जिले के हैं और 3 मयूरभंज जिले के हैं।

सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कहा कि सभी 20 मामलों की पहचान सूरत से वापस आने वालों के रूप में की गई है और वे क्वारंटाइन में हैं।

मयूरभंज कोविड-19 से प्रभावित जिलों की सूची में शामिल हो गया, वहीं गंजम में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। जगतसिंहपुर में भी बुधवार को 4 पॉजिटिव मामले आए थे जिसके बाद वह भी कोरोना प्रभावित जिलों की सूची में शामिल हो गया।

राज्य में 205 मामलों में से 142 सक्रिय मामले हैं, जबकि 61 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। इस बीमारी से राज्य में दो व्यक्तियों ने दम तोड़ा है।

अन्य राज्यों से लौटे लोग राज्य के लिए एक चुनौती साबित हुए हैं क्योंकि इससे यहां पॉजिटिव मामलों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

अब तक 35,540 लोग ट्रेन, बस और अन्य वाहनों द्वारा राज्य में वापस आ चुके हैं। कुल 7,451 ओडिया लोग बुधवार को ओडिशा लौटे हैं। ओडिशा लौटने वालों के लिए 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य है।

Created On :   7 May 2020 5:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story