चीनी पेइतो नेविगेशन प्रणाली में चिप सबसे उन्नत अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची

Chip reaches the most advanced international level in Chinese Peito navigation system
चीनी पेइतो नेविगेशन प्रणाली में चिप सबसे उन्नत अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची
चीनी पेइतो नेविगेशन प्रणाली में चिप सबसे उन्नत अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची

बीजिंग, 4 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी पेइतो नेविगेशन प्रणाली के प्रबंधन कार्यालय के प्रधान रैन छंग ची ने कहा कि चीनी पेइतो नेविगेशन प्रणाली में उपयोगी चिप सबसे उन्नत अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गयी है। 28 एनएम चिप्स का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो गया है और इसके बाद 22 एनएम चिप्स का भी उत्पादन होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में अधिकांश स्मार्ट फोन पेइतो फंक्शन का समर्थन करते हैं। 2019 में चीन के उपग्रह नेविगेशन और स्थान सेवा उद्योग का उत्पादन मूल्य 345 अरब युआन तक पहुंच गया है और 2020 में 400 अरब युआन तक पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि चीनी कारोबारों के शामिल होने से नेविगेशन प्रणाली में उपयोगी चिप्स का दाम कम किया गया है। चीन के कुल 400 से अधिक कंपनियों और तीन लाख तकनीशियनों ने पेइतो नेविगेशन प्रणाली के निर्माण में भाग लिया है। चीनी तकनीशियनों ने 160 कोर तकनीकों का आविष्कार किया और 500 से अधिक प्रकार के भागों के उत्पादन का स्थानीयकरण कायम किया। अब पेइतो-3 उपग्रह के कोर घटकों की स्थानीयकरण दर 100 फीसदी तक जा पहुंची है।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Created On :   4 Aug 2020 7:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story