फ्रांस में कोविड-19 के दैनिक मामलों में निरंतर गिरावट

Continuous decline in daily affairs of Covid-19 in France
फ्रांस में कोविड-19 के दैनिक मामलों में निरंतर गिरावट
फ्रांस में कोविड-19 के दैनिक मामलों में निरंतर गिरावट
हाईलाइट
  • फ्रांस में कोविड-19 के दैनिक मामलों में निरंतर गिरावट

पेरिस, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस में बीते 24 घंटे में 11,221 मरीजों के कोरोना संक्रमित होने के साथ दैनिक मामलों में निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है। यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को दर्ज हुए 12,696 मामलों के मुकाबले शुक्रवार को यह आंकड़ा कम है, जबकि 6 नवंबर को 60,486 मामलों की पुष्टि हुई थी। हालांकि अब यहां वायरस के प्रसार में नियंत्रण देखने को मिल रहा है।

शनिवार की सुबह तक यहां कुल मामलों की संख्या 2,321,703 बताई गई। शक्रवार को फ्रांस में 627 नई मौतें हुईं, जिसके साथ यहां मरने वालों की संख्या 54,859 तक पहुंच गई है। इनमें से 282 मरीजों की मौत अस्पतालों में हुई, जबकि इससे एक दिन पहले अस्पतालों में मरने वालों की संख्या 324 थी।

इस वक्त कोविड के उपचार के लिए यहां के अस्पतालों में 26,311 मरीज हैं, जिसमें हर दिन के हिसाब से 392 की गिरावट दर्ज की गई है।

फ्रांस में तीन चरणों में टीकाकरण किए जाने की योजना बनाई जा रही है, जिसके तहत अगले साल की शुरुआत तक दस लाख लोगों को वैक्सीन दिए जाने का लक्ष्य बनाया गया है, जिनमें नर्सिग होम में एडमिट बुजुर्गो और यहां काम करने वाले कर्मियों को शामिल किया गया है।

एएसएन/जेएनएस

Created On :   5 Dec 2020 6:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story