महामारी की रोकथाम के लिए चीनी जनता का योगदान महत्वपूर्ण : यूएन महासचिव

- महामारी की रोकथाम के लिए चीनी जनता का योगदान महत्वपूर्ण : यूएन महासचिव
बीजिंग, 25 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने जिनेवा स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) के मुख्यालय में कहा कि चीनी जनता ने कोविद-19 को फैलने से रोकने के लिए भारी योगदान दिया है और सारी मानव जाति की सेवा की है। चीनी जनता के प्रति उन्होंने आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि चीन की यात्रा करने वाले डब्ल्यूएचओ के कर्मचारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक फरवरी की शुरुआत से चीन में कोविद-19 के पुष्ट मामलों की संख्या में गिरावट आई है। आशा है कि यह स्थिति आगे बरकरार रहेगी। चीनी जनता के प्रति वे आभार प्रकट करना चाहते हैं। चूंकि उन्होंने महामारी के फैलाव की रोकथाम के लिए बड़ा योगदान दिया है। वह पूरी मानव जाति की सेवा कर रही हैं।
(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)
-- आईएएनएस
Created On :   25 Feb 2020 11:30 PM IST