न्यूजीलैंड में कोरोनोवायरस मामलों में गिरावट

By - Bhaskar Hindi |10 April 2020 2:30 PM IST
न्यूजीलैंड में कोरोनोवायरस मामलों में गिरावट
वेलिंगटन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने कुछ ऐसा करने में कामयाबी हासिल की है जिसकी कामना कई देश कर रहे हैं, देश ने चार दिनों से लगातार कोरोनोवायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की है।
सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को देश ने 29 नए पुष्ट और संभावित मामलों की सूचना दर्ज की है, जिससे न्यूजीलैंड में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या कुल संख्या 1,239 हो गई। देश में बीमारी से एक मौत हुई है और केवल 14 लोग ही अस्पताल में भर्ती हैं और 317 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
पचास लाख से कम आबादी वाला एक छोटा सा द्वीप न्यूजीलैंड, एक महीने के लॉकडाउन के माध्यम से आधा जीत हासिल कर चुका है, जिसका उद्देश्य न केवल वायरस को हराना है, बल्कि इसे खत्म करना है।
Created On :   10 April 2020 8:00 PM IST
Next Story