कर्नाटक में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 6 हुई

Death toll from Kovid-19 in Karnataka increases to 6
कर्नाटक में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 6 हुई
कर्नाटक में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 6 हुई

बेंगलुरु, 9 अप्रैल (आईएएनएस) कर्नाटक में कोविड -19 के कारण एक और व्यक्ति की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या छह हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना पॉजीटिव मामलों की संख्या 191 तक पहुंच गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी।

स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, अभी तक 191 पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। इसमें छह लोगों की मौत और डिस्चार्ज हो चुके 28 लोग भी शामिल हैं।

कोविड-19 से मारे गए छठे व्यक्ति से संबंधित आधिकारिक विवरण जैसे कि उम्र, स्थान, लिंग और मृत्यु का स्थान की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, आधिकारिक जानकारी शाम तक साझा की जाएगी।

दो दिनों में यह राज्य में कोविड-19 से हुई मौत का दूसरा मामला है। इससे पहले मंगलवार कालबुर्गी के एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी।

कर्नाटक में बुधवार शाम 5 बजे से गुरुवार दोपहर तक कोविड-19 के 10 नए मामले सामने आए।

Created On :   9 April 2020 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story