जानिए किन योग आसनों से बढ़ती हैं अच्छी और बेहतर हाईट, आज से ही करें शुरु 

Know which yoga asanas increase good and better height, start from today itself
जानिए किन योग आसनों से बढ़ती हैं अच्छी और बेहतर हाईट, आज से ही करें शुरु 
हेल्थ टिप्स जानिए किन योग आसनों से बढ़ती हैं अच्छी और बेहतर हाईट, आज से ही करें शुरु 

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। योग हमारे शारीरिक, मानसिक दोनों स्थिति के लिए हमेशा से बेहतर माना गया हैं। जहाँ लोग जिम मे जाकर पैसे खर्च करके अपनी बॉडी और हाईट को शेप में लाने की कोशिश करते हैं, तो वहीं घर पर रह कर बिना पैसे खर्च किए योग हमें वह सारे फायदे देता है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता हैं। योग कई ऐसी बड़ी बिमारियों से हमे जड़ से छुटकारा दिलाता हैं। योग शरीर के मेटाबोलिज्म को बहुत नियंत्रित करता है और किसी भी हार्मोनल असंतुलन को ठीक करता है। यह वृद्धि हार्मोन को भी एक्टिव करता है। तो चलिए जानते है कि हाईट बढ़ाने के लिए कौन से आसन जरूरी हैं- 

रोज सुबह सूर्य नमस्कार करने से पाचन सही रहता है, त्वचा की चमक बढ़ती है और  मन रहता है शांत | Surya Namaskar benefits, yoga diwas on 21 june, how to do

 सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार योग के सभी आसानों में सबसे असरदार माना जाता हैं, सूर्य नमस्कार योग करने से लम्बाई बहुत तेजी से बढती है क्यूंकि इसमें जादातर सभी योग का अभ्यास हो जाता है| यह मसल्स को स्ट्रेच करता हैं, जोड़ो और मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर में रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है। 

ताड़ासन करने का तरीका और फायदे – Tadasana (Mountain Pose) Steps And  Benefits in Hindi

 ताड़ासन
इस योग आसन को माउंटेन पोज के रूप में जाना जाता है । ताड़ासन हाइट को तेजी से बढाने के लिए एक महत्तवपूर्ण आसन माना जाता है। यह पूरे शरीर को लचीला बनाता है और साथ ही साथ कड़ा एवं सख्त होने से रोकता है। ये आसन रीढ़ की हड्डी में भी खिंचाव लाता है।

Bhujangasana Images – Browse 1,900 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe  Stock 

 भुजंगासन
भुजंगासन योग हाइट बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा योगआसन में से एक हैं। यह आसन पेट, ऊपरी पीठ, और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों पर काम करता है और पेट के चारों ओर खराब वसा को खत्म करने में मदद करता है। यह हाईट बढांने के अलावा कई और बड़ी बिमारियों से भी छुटकारा दिलाने मे मदद करता हैं।

उष्ट्रासन के लाभ - Ustrasana benefits in hindi

उष्ट्रासन
उष्ट्रासन में शरीर ऊंट की आकृति बनाता है। इस आसन का अभ्यास नियमित तौर पर किया जाए तो ये शरीर से हर शारीरिक और मानसिक परेशानी को दूर करता हैं। इस आसन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन बढ़ता है। शरीर का पोश्चर सुधारने में भी ये आसन मदद करता है। 

सर्वांगासन | Sarvangasana in Hindi | Shoulder Stand in Hindi |

सर्वांगासन
सर्वांगासन योग चमत्कारिक आसनों में से एक है। इस आसन को करने के लिए आपको उलटा होना पड़ता है जो त्वचा, बाल, रक्तचाप, थायरॉयड, ग्लूकोमा और बहुत कुछ ठीक करने के लिए जाना जाता है। सर्वांगासन शरीर के सभी अंगों की क्रियाओं को बेहतर बनाने में सहायता करता है।

Created On :   19 Feb 2023 9:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story