महाराष्ट्र कोविड-19: कुल मामले हुए 338, 17 की मौत

Maharashtra Kovid-19: 338 total cases, 17 deaths
महाराष्ट्र कोविड-19: कुल मामले हुए 338, 17 की मौत
महाराष्ट्र कोविड-19: कुल मामले हुए 338, 17 की मौत

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 16 से बढ़कर 17 हो गई है, जबकि पॉजीटिव मामलों की संख्या 335 से बढ़कर 338 हो गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी।

नया मामला ठाणे जिले के डोंबिवली शहर की एक 46 वर्षीय महिला का है। वह 10 मार्च को बैंकॉक से लौटी थी, जिसके कोविड-19 के कारण मरने का संदेह है, हालांकि उसके टेस्ट का रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

उन्हें उच्च रक्तचाप और मधुमेह की समस्या थी। वहीं विदेश यात्रा से लौटने के बाद उन्हें उल्टी, बुखार और दस्त की शिकायत थी। उन्होंने एक स्थानीय चिकित्सक से परामर्श लिया। हालांकि एक दिन बाद यानी मंगलवार को उन्हें स्थानीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

हालांकि, उनके लक्षणों को देखते हुए उन्हें मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और अपने घर पर ही रहीं, जहां उन्होंने (31 मार्च) अंतिम सांस लिया।

अधिकारियों ने कहा कि अब, ठाणे सिविल अस्पताल ने मृतक और उनके परिवार के पांच सदस्यों के नमूने भेजे हैं, जिन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है और उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं महिला के संपर्क में आए लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है।

राज्य में पॉजीटिव मामलों की संख्या 335 से बढ़कर 338 हो गई है। इनमें पुणे में 2 और मामले बुलधाना में एक नया मामला सामने आया है।

नए पॉजीटिव मामलो में एक सात साल का बच्चा और उसकी मां (26) भी शामिल है। वहीं एक पुलिसकर्मी, नर्स और धारावी का एक 53 वर्षीय व्यक्ति के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की जानाकारी सामने आई है।

राज्य में अब तक कोविड-19 से 17 मौतें हुई हैं, जिनमें मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे और बुलधाना के मरीज शामिल हैं।

Created On :   2 April 2020 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story