भारत में ओमिक्रोन मामलों की संख्या 3,623 हुई

Omicron cases rise to 3,623 in India
भारत में ओमिक्रोन मामलों की संख्या 3,623 हुई
बॉलीवुड भारत में ओमिक्रोन मामलों की संख्या 3,623 हुई
हाईलाइट
  • देश में कोरोना के मामले में आई तेजी ने बढ़ाई चिंता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटो में ओमिक्रोन के 552 नए मामले सामने आने के बाद इस संक्रामक वेरिएंट से पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 3,623 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इनमें से 1,409 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार, यह वेरिएंट अब तक 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है, जिसमें महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 1,009 मामले सामने आए हैं और उनमें से 439 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस बीच, दिल्ली में ओमिक्रोन मामलों की संख्या 513 हो गई है जिसमें से 57 ठीक हो गए हैं।

ओमिक्रोन पीड़ित अन्य राज्यों में कर्नाटक (441), राजस्थान (373), केरल (333), गुजरात (204), तमिलनाडु (185), हरियाणा और तेलंगाना (123 प्रत्येक) और उत्तर प्रदेश (113), ओडिशा (60), आंध्र प्रदेश (28), पंजाब (27), पश्चिम बंगाल (27) और गोवा (19) शामिल हैं। इनके अलावा ओमिक्रोन के कम मामले मध्य प्रदेश और असम में(नौ नौ प्रत्येक) , उत्तराखंड (आठ); मेघालय (चार); चंडीगढ़, जम्मू -कश्मीर ,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (तीन-तीन); पुडुचेरी (दो); हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर और छत्तीसगढ़ में एक एक दर्ज किए गए हैं।

(आईएएनएस)

Created On :   9 Jan 2022 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story