गणतंत्र दिवस : सोशल मीडिया पर बधाइयों का अंबार

- गणतंत्र दिवस : सोशल मीडिया पर बधाइयों का अंबार
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को ट्विटर पर बधाइयों का तांता लगा रहा।
एक यूजर ने ट्वीट किया, समानता, आजादी, न्याय और भाईचारा चार सिद्धांत हैं जो हमारे संविधान में प्रतिष्ठापित हैं। आज जब हम 71वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं तो आइए, इन सिद्धांतों को बनाए रखने और उन पर जीने की शपथ लें। अपने साथी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की बहुत शुभकामनाएं। जय हिद।
वर्ष 1950 में आज के ही दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इसे बनाने में दो वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।
पहले गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर परेड हुई थी, और तभी से यह परंपरा जारी है।
एक यूजर ने ट्वीट किया, गर्व से कहो कि भारतीय हो, क्योंकि किस्मत वाले लोग महान देश में पैदा होते हैं। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 2020।
एक अन्य ने लिखा, आइए, हम सभी मिलकर जाति, पंथ, नस्ल या धर्म के भेद से परे अपने प्रिय गणतंत्र को ऊंचा उठाने का प्रयास करें। ऐसा भारत बनाएं, जिस पर हम सबको गर्व हो। भारत हमारी सांसों में होना चाहिए।
Created On :   26 Jan 2020 5:01 PM IST