अमेरिका ईरान शांति समझौते का फाइनल ड्राफ्ट तैयार!: कुछ ही घंटों में मुनीर के पहुंचते होगा ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट पर क्या बनी सहमति?

कुछ ही घंटों में मुनीर के पहुंचते होगा ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट पर क्या बनी सहमति?
पश्चिम एशिया में स्थायी सीजफायर के लिए दुनिया की नजर ईरान पर टिकी हुई है। यहां पर अमेरिका के साथ कुछ ही घंटों में डील फाइनल होने की उम्मीद है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। पश्चिम एशिया में स्थायी सीजफायर के लिए दुनिया की नजर ईरान पर टिकी हुई है। यहां पर अमेरिका के साथ कुछ ही घंटों में डील फाइनल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान में युद्ध समझौते का अंतिम ड्राफ्ट तैयार हो रहा है, जिसकी घोषणा जल्द हो सकती है।

24 घंटे में दो बार मुलाकात

ईरानी सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ईरान के लिए निकल गए हैं। उनके तेहरान पहुंचते ही इस ड्राफ्ट को रिलीज कर दिया जाएगा। आगे बताया गया है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने शुक्रवार को तहरान में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से 24 घंटे के अंदर दूसरी बार मुलाकात की, ताकि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को स्थायी रूप खत्म करने वाले प्रस्तावित प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया जा सके।

इन मुद्दों पर बनी सहमति?

अल अरबिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों देशों ने ड्राफ्ट समझौते में सैन्य, नागरिक या कोनॉमिक इंफ्रास्ट्रक्चर को न बनाने, सैन्य अभियानों और मीडिया के जरिए दुश्मनी समाप्त करने का प्रावधान है। इसमें एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करने, अंदरूनी मामलों में दखलअंदाजी बंद करने, जमीन, समुद्र और आसमान की कार्रवाइयां बंद करने पर सहमति बनी है।

होर्मुज पर क्या हुआ फैसला?

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजही पूरी तरह मुफ्त करने, अगर भविष्य में मामला उछलता है तो इसके लिए जॉइंट मॉनटरिंग सिस्टम बनाया गया है। फिलहाल दोनों पक्ष संदेशों और ड्राफ्ट दस्तावेजों का आदान-प्रदान कर रहे हैं। इससे पहले एक ईरानी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया था कि शांति समझौता होने के करीब है।

ईरान में कतर की टीम

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि कतर एक टीम ईरान भेज दी गई है। यह तालमेल अमेरिका ने बिठाया है, ताकि ईरान के साथ जारी युद्ध को समाप्त कर कोई समझौता हो सके।

Created On :   22 May 2026 9:27 PM IST

Tags

Next Story