पश्चिम एशिया संघर्ष: मिडिल ईस्ट पर युद्ध लादने वाले अमेरिका के बैंक का दावा, 5 सेकंड में खत्म होगी जंग, ट्रंप को दी है ये सलाह

मिडिल ईस्ट पर युद्ध लादने वाले अमेरिका के बैंक का दावा, 5 सेकंड में खत्म होगी जंग, ट्रंप को दी है ये सलाह
अमेरिका और ईरान की जंग खत्म करने वाली एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया है कि अगर कुछ चीजें कर ली जाएं तो सिर्फ 5 सेकेंड में युद्ध समाप्त हो सकता है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान की जंग खत्म करने वाली एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया है कि अगर कुछ चीजें कर ली जाएं तो सिर्फ 5 सेकेंड में युद्ध समाप्त हो सकता है। यह रिपोर्ट अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित एक प्रमुख वैश्विक निवेश बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी जेफरीज ने पेश की है।

क्या मानकर चल रही जेफरीज?

जेफरीज ने अपने नए 'ग्रीड एंड फीयर' नोट में बताया कि ऐसे किसी समझौते की कल्पना नहीं कर सकते हैं, जिस पर ईरान अपनी सहमति दे दें और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसे अपनी जीत मान सकें, इसके बाद भी जेफरीज का मानना है कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति, मध्यावधि चुनावों के पास आने की वजह, घरेलू राजनीतिक मकसद से युद्ध को खत्म करना चाहते हैं।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में हलचल होने की वजह से इस उम्मीद को फिर से जन्म दिया कि ट्रंप ईरान के साथ डील करेंगे। लेकिन इसके बाद यह भी बताया कि ऐसी कोई भी डील ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के लिए इजरायल की रणनीति से अलग होगा।

5 सेंकेंड में ऐसे हो सकता है समझौता?

जेफरीज की रिपोर्ट में बताया गया है कि जहां तक लालच और भय का सवाल होता है, अगर अमेरिका ने लगाए गए सभी प्रतिबंध को हटा देता है और ईरान की संपत्तियों को अनफ्रीज कर देता है तो तेहरान के साथ पांच सेकंड में समझौता हो सकता है।

सत्ता परिवर्तन की संभावना

इस रिपोर्ट में आगे न्यूयॉर्क टाइम्स की एक लेख का जिक्र किया गया, इसमें सुझाव दिया गया था कि इजरायल और अमेरिका में सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई थी। हालांकि, इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ऐसी संभावना नहीं बची है। इस हफ्ते इस्तांबुल में ग्रीड एंड फीयर की काफी चर्चा हुई और वहां कोई भी ईरानी शासन के जल्द खत्म होने की बात नहीं हो रही है।

Created On :  

Tags

Next Story