Quad Summit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो कल से चार दिवसीय भारत दौरे पर, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो कल से चार दिवसीय भारत दौरे पर, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
क्वाड (Quad) सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच विदेश मंत्री शामिल होंगे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो कल शनिवार 23 मई से 26 मई तक चार दिवसीय भारत की यात्रा पर रहेंगे। सबसे पहले वे कोलकाता पहुंचेंगे। यूएस के विदेश मंत्री बनने के बाद रूबियो की ये पहली भारत यात्रा होगी। वे भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वाड (Quad) विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। उनकी यात्रा का उद्देश्य रक्षा,व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा ,इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की रणनीति जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है। 24 से 26 मई के बीच नई दिल्ली में क्वाड (Quad) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने इसकी जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार रूबियो यात्रा के दौरान कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली जाएंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अमेरिकी विदेश मंत्री की मुलाकात एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से होगी, संभावना जताई जा रही है कि उनकी मुलाकात पीएम मोदी से भी हो सकती है।

भारत आने से पहले आज 22 मई को रूबियो स्वीडन में उत्तर एटलांटिक संधि संगठन (NATO) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वो भारत आएंगे।

Created On :  

Tags

Next Story