MP Investment News: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुलाकात, एमपी में निवेश के साथ GIS के लिए दिया आमंत्रण

भास्कर ब्यूरो, दुबई/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने UAE प्रवास के दौरान इथियोपिया के राष्ट्रपति हिज एक्सीलेंसी Taye Atske Selassie से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव इथियोपिया के उद्योग एवं व्यापार जगत को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए उपलब्ध अवसरों, अनुकूल औद्योगिक वातावरण और विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं से अवगत कराया।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद ज़ैयौदी से की वन-टू-वन चर्चा, मध्यप्रदेश में निवेश के लिए किया आमंत्रित
उन्होंने इथियोपिया के राष्ट्रपति को मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले Global Investors Summit में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और वैश्विक निवेशकों के लिए प्रदेश में अनेक नए अवसर उपलब्ध हैं।
मुलाकात के दौरान भारत-इथियोपिया आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने तथा मध्यप्रदेश और इथियोपिया के बीच निवेश एवं व्यावसायिक सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
Created On :   7 Sept 2026 5:55 PM IST











