12वें IPU सम्मेलन: उज्बेकिस्तान में बोले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, डिजिटल युग में सभी को मिलते हैं पहुंच, सुरक्षा और अवसर

उज्बेकिस्तान में बोले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, डिजिटल युग में सभी को मिलते हैं पहुंच, सुरक्षा और अवसर
डिजिटल युग में डिजिटल एक्सेस और अधिकार' विषय पर आयोजित सम्मेलन , राघव चड्ढा ने भारत की डिजिटल प्रगति और UPI पर जोर दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उज्बेकिस्तान समरकंद में आयोजित में 'डिजिटल युग में डिजिटल एक्सेस और अधिकार' विषय पर आयोजित 12वें IPU सम्मेलन में कहा भारत ने यह दिखाया है कि डिजिटल स्तर और समावेश (सबकी भागीदारी) साथ-साथ चल सकते हैं। उन्होंने भारत की डिजिटल प्रगति और UPI का जिक्र करते हुए आगे कहा कि तकनीक के जरिए पहुंच बढ़ानी चाहिए , इसके साथ ही नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा भी करनी चाहिए।

चड्ढा ने कहा कि डिजिटल युग की असली परीक्षा यह है कि क्या सबसे गरीब जिलों में सबसे सस्ते फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी वही पहुंच, सुरक्षा और अवसर मिलते हैं जो बाकी सभी को मिलते हैं। राघव चड्ढा ने भारत की डिजिटल प्रगति और UPI पर जोर दिया।

राघव चड्ढा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा उज़्बेकिस्तान में 12वीं आईपीयू कॉन्फ्रेंस में 'डिजिटल युग में डिजिटल एक्सेस और अधिकार' विषय पर बात की। एक अरब से अधिक लोगों के जुड़े होने और यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिए तुरंत पेमेंट की सुविधा रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनने के साथ, भारत ने दिखाया है कि डिजिटल स्तर और समावेश (सबकी भागीदारी) साथ-साथ चल सकते हैं।

इस बात पर जोर दिया कि कैसे टेक्नोलॉजी पहुंच बढ़ा रही है और एक ऐसा भविष्य बना रही है जो सबको जोड़ती है, बिना शोषण किए नए आविष्कार करती है और बिना नियंत्रण किए सुरक्षा देती है। इस दौर की असली परीक्षा यह नहीं है कि हमारी मशीनें कितनी स्मार्ट हो जाती हैं। असली परीक्षा यह है कि क्या सबसे गरीब जिले में सबसे सस्ता फोन रखने वाले व्यक्ति को भी वही पहुंच, सुरक्षा और अवसर मिलते हैं जो बाकी सभी को मिलते हैं।

आईपीयू सम्मेलन में भारत की ओर से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और मध्यप्रदेश की शहडोल से सांसद हिमादी सिंह शामिल हुई थी। इसे लेकर बीजेपी सांसद सिंह ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी देते हुए कहा उज्बेकिस्तान में आयोजित इंटर-पार्लियामेंटरी यूनियन (IPU) के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता करने का अवसर प्राप्त होना मेरे लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय रहा। युवा नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और वैश्विक संसदीय सहयोग की दिशा में यह अनुभव मेरे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

Created On :   6 Sept 2026 4:59 PM IST

Tags

Next Story