US-Iran War: अमेरिका की धमकी के बीच ईरान का बड़ा बयान, कहा- देश की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच लगातार हमले जारी हैं। इस बीच वॉशिंगटन ने बाकी देशों पर तेहरान की मदद नहीं करने का दबाव बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि इस जंग में ईरान की जो भी देश सहायता करेगा, उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने फारस की खाड़ी में मौजूदा सैन्य आक्रामकता का समर्थन किया है।
ईरान डटकर कर रहा सामना
इस्माइल बघाई ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि ईरान और कोरिया गणराज्य के बीच रिश्ते करीब 64 साल पुराने हैं। इसी आधार पर दोनों देशों के संबंध हमेशा मजबूत होते गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि कोरिया गणराज्य के साथ उनका देश दोस्ताना संबंध रखता है। हालांकि, मौजूदा स्थिति में ईरानी लोग अमेरिकी आक्रामक कार्रवाइयों का सामना कर रहे हैं। इन हालातों के बीच ईरान डटकर खड़ा है और लगातार जवाबी हमले भी कर रहा है।
यह भी पढ़े -जंग के बावजूद ईरान शहंशाह! तेल-गैस की शॉर्टेज में भी ये खाड़ी देश कर रहे बंपर कमाई, भारत की क्या है स्थिति
किसी हालत में नहीं झुकेगा ईरान?
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का आगे कहना है कि उनका देश अपनी संप्रभुता और जिम्मेदारियों की रक्षा करते हुए अमेरिका के आगे कभी नहीं झुकेगा। अमेरिका चाहे जितना दबाव बनाए और ईरानी लोगों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाइयां करे, ईरान अपने रुख से पीछे नहीं हटेगा।
बताते चलें कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी, 2026 को ईरान पर पहला हमला किया था। इसके बाद से दोनों देशों की ओर से लगातार हमले जारी हैं। हालांकि, बीच में सुलह की खबर सामने आई थी, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए हमले थम गए थे।
Created On :   7 Sept 2026 5:01 PM IST












