Nepal Flood Update: नेपाल में एक बार फिर आ सकती है विनाशकारी बाढ़, रसुवागढ़ी बॉर्डर से 18 किमी ऊपर बनी एक और झील, अब तक 359 की मौत

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा 359 पर पहुंच चुका है। लगभग 1500 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 288 भारत के नागरिक हैं। अब तक 21 भारतीयों को बचा लिया गया है जिनमें से 11 की पहचान हो चुकी है। इस बीच एक और डराने वाली खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक नेपाल में एक और बाढ़ आ सकती है, जो कि पहले से ज्यादा बड़ी होगी।
चीन की तरफ से चेतावनी दी गई है कि नेपाल के रसुवागढ़ी बॉर्डर से 18 किमी ऊपर ल्हेंदे नदी में पानी के रुकने से झील का निर्माण हो गया है। झील में लगातार पानी बढ़ने से उसके टूटने का खतरा पैदा हो गया है।
संभावित खतरे के मद्देनजर नेपाल के जल और मौसम विज्ञान विभाग ने भोटेकोशी नदी के निचले इलाकों में रह रहे लोगों को किनारे से दूर रहने और सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ल्हेंदे नदी पर बनी यह झील करीब 0.11 वर्ग किमी में फैली है। इसके टूटने पर भोटेकोशी नदी में एक बार फिर भीषण बाढ़ आ सकती है।
यह भी पढ़े -नेपाल बाढ़ त्रासदी पर भारत में शोक, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार बोले- भारत पड़ोसी देश के साथ मजबूती से खड़ा
नेपाल में कैसे आया जल प्रलय?
नेपाल बॉर्डर के पास तिब्बत में ल्हेंदे नदी में ग्लेशियर से बर्फ और पत्थरों का बहुत बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में गिरा। ग्लेशियर के मलबे से नदी का बहाव रुक गया और वहां झील बन गई। रास्ता रुकने की वजह पानी पीछे की तरफ जमा होता रहा। झील का जलस्तर तेजी से बढ़ा। ज्यादा पानी होने से प्रेशर बढ़ा और मलबे-पत्थर की रुकावट टूटकर हट गई। झीले के टूटने से ल्हेंदे, भोटेकोशी और फिर त्रिशूली नदी में भीषण बाढ़ आ गई।
Created On :   27 Aug 2026 9:26 PM IST












