Nepal Flood Crisis: नेपाल बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा 100 पर पहुंचा, लापता हुए हजारों लोगों में 133 भारतीय, क्या बोला विदेश मंत्रालय?

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। सुबह करीब 9 बजे तिब्बत से भोटेकोशी नदी में अचानक आए पानी ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस आपदा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 100 पहुंच गया है। वहीं लापता लोगों की संख्या हजार के पार पहुंच गई है। नेपाल पर्यटन विभाग के मुताबिक, लापता लोगों में भारत के 133 नागरिक समेत करीब 300 विदेशी हैं।
यह भी पढ़े -नेपाल बाढ़ त्रासदी गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार और यूपी के सीएम से की बात, अलर्ट पर राहत-बचाव एजेंसियां
क्या बोला भारतीय विदेश मंत्रालय?
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेपाल बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों को जल्द ही बचाने और राहत पहुंचाने के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास वहां की सरकार के साथ लगातार बात करा है।
मंत्रालय के मुताबिक, दिन के समय ही उन लोगों के लिए इमरजेंसी फोन नंबर जारी किए थे, जिन्हें इस आपदा से प्रभावित भारतीय नागरिकों के संबंध में सहायता और जानकारी चाहिए। लापता लोगों में कम से कम 105 भारतीय और 37 अप्रवासी भारतीय शामिल हैं।
वहीं भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ‘दूतावास नेपाल में आज अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों के शीघ्र बचाव और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए नेपाल सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। नेपाल सरकार के साथ समन्वय कर बचाव एवं राहत प्रयासों को और मजबूत किया जा रहा है।'
यह भी पढ़े -नेपाल बाढ़ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनधन की क्षति पर जताया दुख, सामान्य स्थिति शीघ्र बहाली की कामना
भारत ने भेजी सहायता
भारत ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से निपटने के लिए सहायता के रूप में 10 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, 'हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। इस चुनौती के समय में, भारत नेपाल और वहां के लोगों के साथ खड़ा है।'
Created On :   26 Aug 2026 11:44 PM IST












