Canada-US Tariff Dispute: कनाडा का ट्रंप टैरिफ पर जोरदार पलटवार, 700 अमेरिकी सामानों पर लगाया भारी टैक्स

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कनाडा ने अमेरिका के टैरिफ का करारा जवाब दिया है। कनाडा की कार्नी सरकार ने मंगलवार को लगभग 20 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान पर टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इनमें स्टील, डेयरी प्रोडक्ट, घरेलू उपकरण और कृषि उपकरण शामिल हैं। कनाडा के इस कदम से उसका अमेरिका के साथ जारी व्यापार युद्ध और तेज हो गया है।
ट्रंप ने दी थी धमकी
एक दिन पहले यानि सोमवार को ट्रंप ने कनाडा के ऊपर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी थी। उन्होंने कनाडाई सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही थी। अब कनाडा का यह कदम ट्रंप टैरिफ पर जोरदार पलटवार माना जा रहा है।
कनाडा की ओर से अमेरिका पर लगाए गए नए टैरिफ केवल औद्योगिक सामान तक सीमित नहीं हैं। यह समुद्री भोजन, चीज, कपड़े और कॉस्मेटिक जैसी रोजाना उपयोग की जाने वाली चीजों पर भी है। इनमें कुछ उप्ताद ऐसे हैं जिन पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।
यह भी पढ़े -'रवैया बदले अमेरिका, तभी होगी बात', अमेरिका की टैरिफ धमकी पर कार्नी सख्त; जवाबी टैक्स की तैयारी
'कनाडा को गुलाम बनाने की कोशिश'
पीएम मार्क कार्नी ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वो कनाडा को अपना गुलाम बनाने की कोशिश कर रहा है। उसकी मांगों से यह बात साबित होती है उसकी कोशिश कनाडा के प्रमुख उद्योगों को बर्बाद करना है।
कनाडा के नए टैरिफ 8 सितंबर से लागू होंगे, जिनकी दरें 15, 25 और 50 प्रतिशत होंगी। कनाडा 700 से ज्यादा उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ के बराबर टैरिफ लगाएगा। अब वो सामान जिन पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जा रहा था, वो बढ़कर 50 हो जाएगा।
Created On :   25 Aug 2026 11:54 PM IST












