France Severe Weather: फ्रांस में बरसा बारिश का कहर! मात्र 24 घंटे में 1.79 लाख से भी ज्यादा बार गिरी बिजली, बवंडर के साथ बाढ़ का भी खतरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस के कई इलाकों में मौमस अचानक से काफी ज्यादा खराब हो गया है। बीते 24 घंटों में ही लगभग 1.79 लाख से भी ज्यादा बार बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। कई जगहों पर आसमान में लगातार बिजली चमक रही है और तेज आवाज के साथ बादल भी गरज रहे हैं। तेज बारिश और हवाओं ने भी लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। मौसम के जानकारों के मुताबिक, गर्म और नमी वाली हवाएं ऊपर जाने के बाद बड़े तूफानी बादल बन गई थीं। इनसे कई जगहों पर तेज आंधी और बवंडर भी आए हैं और प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही बताया है कि आने वाले घंटों में हालात और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं।
तेज हवा और बवंडर से बढ़ा खतरा
फ्रांस के कई हिस्सों में तेज तूफान चल रहे हैं और कुछ जगह बवंडर भी देखने को मिले हैं। इनकी हवा इतनी ज्यादा तेज है कि लोगों के घर भी उड़े जा रहे हैं और पेड़ भी उखड़ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बड़े तूफानी बादल काफी देर तक बने रह सकते हैं और इसी वजह से एक के बाद एक तूफान आने का खतरा बना हुआ है।
यह भी पढ़े -यादों में राजीव जिसे दुनिया राज कपूर का फ्लॉप बेटा समझती रही, उसे ऋषि कपूर ने बताया था 'सबसे टैलेंटेड'
ओले और बाढ़ का भी डर
तूफान के साथ कई जगह बड़े ओले गिरने की आशंका भी जताई जा रही है। इससे गाड़ियों, खेतों और घरों को भारी नुकसान हो सकता है। तेज बारिश के कारण नीचे वाले इलाकों में पानी भर सकता है। नदियों के पास रहने वाले लोगों के लिए खतरा ज्यादा है और बिजली गिरने से आग लगने और बिजली के सामान को नुकसान होने का डर भी बढ़ा हुआ है।
यह भी पढ़े -यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, यातायात से लेकर सुरक्षा तक की समीक्षा
लोगों को सावधान रहने की सलाह
मौसम की इस खराब स्थिति को देखते हुए बचाव दल तैयार हैं। लोगों से कहा गया है कि वे बिना जरूरत घर से बाहर बिल्कुल न निकलें। खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखे रहे हैं। पड़ोसी यूरोपीय देशों में भी मौसम पर नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म वातावरण में ऐसी तेज मौसमी घटनाएं ज्यादा देखने को मिल सकती हैं।
Created On :   25 Aug 2026 3:13 PM IST












