Nepal Flood: डूबते नेपाल को मिलेगा भारत का सहारा, भारतीय वायुसेना के C-17, C-130J और C-295 से जाएगी 30 टन राहत सामग्री

डूबते नेपाल को मिलेगा भारत का सहारा, भारतीय वायुसेना के C-17, C-130J और C-295 से जाएगी 30 टन राहत सामग्री
नेपाल-चीन की सीमा से सटे इलाकों में बुधवार सुबह कुदरता का कोहराम देखने को मिला। भीषण बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई। इस दौरान 400 से ज्यादा लोग लापता हो गए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल-चीन की सीमा से सटे इलाकों में बुधवार सुबह कुदरता का कोहराम देखने को मिला। भीषण बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई। इस दौरान 400 से ज्यादा लोग लापता हो गए। जबकि, 55 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पड़ोसी देश में तबाही के मंजर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेश शाह से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने नेपाल में बाढ़ से हुई जान-माल की हानी पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत की ओर से नेपाल को हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का आश्वासन दिया है।

पीएम मोदी ने नेपाल बाढ़ आपदा पर जताया शोक

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए मिलकर काम कर रही हैं।"

भारत से नेपाल भेजी जाएगी 30 टन राहत सामग्री

इसके अलावा नेपाल के विदेश मंत्रालय ने भारत और चीन से मदद की गुहार लगाई है। नई दिल्ली ने भी राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए तेजी से राहत सामग्री भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। भारत की ओर से करीब 30 टन राहत सामग्री नेपाल भेजी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना का एक विमान आज यानी बुधवार को नेपाल राहत सामग्री लेकर रवाना होगा। इसके अलावा एक और एयरफोर्स विमान को कल राहत सामग्री के साथ रवाना करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए भारतीय वायुसेना ने कई एयरक्राफ्ट को स्टैंडबाय पर रखा है। भारतीय वायु सेना ने अपने ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बेड़े C-17, C-130J और C-295 को स्टैंडबाय पर रखा है। सूत्रों का कहना है कि बुधवार (26 अगस्त 2026) की रात को एक C-130J ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट राहत सामग्री लेकर नेपाल के लिए टेक ऑफ हो सकता है।

Created On :   26 Aug 2026 7:11 PM IST

Tags

Next Story