टैरिफ और विवाद: 'हम बहुत जल्द टैरिफ बढ़ा सकते हैं', वेनेजुएला हमले के बाद ट्रंप की भारत को चेतावनी, पीएम मोदी का भी किया जिक्र

हम बहुत जल्द टैरिफ बढ़ा सकते हैं, वेनेजुएला हमले के बाद ट्रंप की भारत को चेतावनी, पीएम मोदी का भी किया जिक्र
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हम जल्द टैरिफ बढ़ा सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला पर हवाई हमला कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई के ठीक बाद उन्होंने भारत को लेकर सख्त बयान दिया है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि हम भारत पर बहुत जल्द टैरिफ बढ़ा सकते हैं। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र कर उन्हें एक अच्छा व्यक्ति बताया है।

ट्रंप की चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी का जिक्र कर कहा कि वे असल में मुझे खुश करना चाहते थे। PM मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वह एक अच्छे आदमी हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं हूं। मुझे खुश करना जरूरी था। वे ट्रेड करते हैं, और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं।

भारत-रूस संबंध नहीं ट्रंप?

मालूम हो कि, डोनाल्ड ट्रंप को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने पिछले साल अगस्त में भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया था। ऐसा करने के पीछे की वजह भी उन्होंने बताई थी। ट्रंप, भारत और रूस के बीच तेल के लेनदेन से नाराज थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत रूस से तेल ले कर अंतराष्ट्रीय बाजार में ज्यादा दाम में बेच कर अच्छा मुनाफा कमाता है। बस इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा था कि तेल खरीदने के बदले रूस को जो पैसे मिलने हैं उससे यूक्रेन पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि भारत को यूक्रेन में मर रहे लोगों की परवाह नहीं है।

Created On :   5 Jan 2026 8:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story