US-Israel Iran War: इराक में ड्रोन हमले से तेल कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें, इन अमेरिकी कंपनियों को हुआ नुकसान, प्रवासी कार्मचारियों को कुवैत भेजने की तैयारियां शुरू

डिजिटल डेस्क, बगदाद। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का असर इराक में देखने को मिला है। यहां की तेल कंपनियां अपने विदेश कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है। कई अंतरराष्ट्रीय तेल कंपनियां उनके विदेश कर्मचारियों को इराक से निकालकर कुवैत भेज रही है। ये कर्मचारी इराक-कुवैत सीमा पर स्थित सफवान बॉर्डर क्रॉसिंग के रास्ते से कुवैत पहुंचेंगे।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हैलिबर्टन (Halliburton), केबीआर (KBR) और श्लंबरजे (Schlumberger) जैसी मुख्य कंपनियां अपने कर्मचारियों को बसों के माध्यम से सीमा तक पहुंचाने का काम किया है। इसके बाद उन्हें कुवैत में प्रवेश होने की प्रक्रिया शुरू की गई।
पासपोर्ट नियंत्रण पर लंबी कतारें
शनिवार को इनके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि इराक के बसरा इलाके से बसों में सवार होकर प्रवासी कर्मचारी सफवान सीमा चौकी तक पहुंच रहे हैं। वहां पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट की गहना से जांच की और इसके बाद कुवैत जाने की परमिशन दी। कई कर्मचारी पासपोर्ट नियंत्रण क्षेत्र में लाइन में खड़े नजर आए।
अधिकारी ने सुरक्षा को लेकर क्या कहा?
तेल क्षेत्रों की सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी मोहम्मद तामेह का कहना है कि इराक में मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विदेशी कर्मचारियों को अस्थायी रूप से कुवैत भेजने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "इराक में सुरक्षा हालात को देखते हुए तेल स्टेशनों पर काम करने वाले विदेशी कर्मचारी कुवैत के लिए रवाना हो गए हैं। वहां से आगे वो तय करेंगे कि उन्हें कहां जाना है।"
अमेरिकी कंपनियों को पहुंचा नुकसान
गौरतलब है कि तेल कंपनियां यह कदम ऐसे समय पर उठा रही है, जब अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है। जिसका असर पूरे इलाके में देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों इराक में ईरान ने हमला किया था। इसके बाद से ही सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। बीते शुक्रवार को बसरा इलाके में एक ड्रोन अटैक किया गया था। इसको लेकर सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इस हमले में विदेशी तेल कंपनियों के रहने वाले कर्मचारियों के ठिकाने को निशाना बनाया गया था। इस दौरान अमेरिकी कंपनियों हैलिबर्टन और केबीआर के कार्यालयों और गोदामों में आग लग गई थी।
Created On :   7 March 2026 6:53 PM IST












