Trump Tariff Controversy: ट्रंप की टैरिफ वाली धमकी से बढ़ा विवाद, अमेरिका-यूरोप में बढ़ते तनाव से किन देशों को होगा फायदा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूरोपीय संघ (EU) की विदेश नीति प्रमुख और यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कैलास ने अमेरिका और यूरोप के रिश्तों को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि अगर अमेरिका और यूरोपीय NATO देश आपस में बंटे रहे, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा चीन और रूस को होगा।
यह बात अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक हालिया फैसले के बाद सामने आई है। दरअसल, ट्रंप ने कहा है कि ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल किया जाना चाहिए। ग्रीनलैंड फिलहाल डेनमार्क के अधीन है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि अगर डेनमार्क और दूसरे यूरोपीय देश इस पर सहमत नहीं होते हैं तो 1 फरवरी 2026 से कई NATO देशों पर 10% अतिरिक्त टैक्स लगाया जाएगा। जून 2026 तक यह टैक्स 25% तक बढ़ सकता है। ट्रंप का कहना है कि यह कदम अमेरिका और दुनिया की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़े -‘यह मामला सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, ए.आर रहमान के आरोपों पर नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने दी प्रतिक्रिया
China and Russia must be having a field day. They are the ones who benefit from divisions among Allies.If Greenland’s security is at risk, we can address this inside NATO.Tariffs risk making Europe and the United States poorer and undermine our shared prosperity.We also…— Kaja Kallas (@kajakallas) January 17, 2026
यह भी पढ़े -अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए उठाया बड़ा कदम, ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर बढ़ाया अतिरिक्त 10 फीसदी टैरिफ
'रूस-चीन को हो रहा फायदा'
काजा कैलास ने कहा कि चीन और रूस तो बहुत खुश होंगे। सहयोगी देशों के बीच फूट का फायदा उन्हीं को होता है। अगर ग्रीनलैंड की सुरक्षा खतरे में है, तो हम इस मुद्दे को NATO के अंदर सुलझा सकते हैं। टैरिफ से यूरोप और अमेरिका गरीब हो सकते हैं और हमारी साझा खुशहाली कमजोर हो सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि हम अपने विवाद को रूस के यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को खत्म करने के हमारे मुख्य काम से भी हमें भटकाने नहीं दे सकते।
Created On :   18 Jan 2026 11:51 AM IST












