US Immigrant Visa: पाकिस्तान को अमेरिका ने लगा बड़ा झटका, ट्रंप प्रशासन ने इस्लामाबाद समेत 75 देशों पर इमिग्रेंट वीजा पर लगाया प्रतिबंध

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पाकिस्तान को अमेरिका से बड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने 75 देशों के वाले इमिग्रेंट वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। यह प्रतिबंध ट्रंप प्रशासन 21 जनवरी, 2026 को लागू करने वाली है। इसके बाद सारे वीजा सस्पेंड हो जाएंगे। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने एक बयान में बताया कि ट्रंप प्रशासन वीजा आवेदकों की जांच-पड़ताल और सत्यापन के सर्वोच्च मानकों को कायम रखने के लिए, यह कदम उठा रहा है। ताकि अमेरिकी नागरिक सुरक्षित रहे।
यह भी पढ़े -बडगाम में ईरान के समर्थन में प्रदर्शन, अशांति फैलाने के लिए लोगों ने अमेरिका-इजरायल को घेरा
दूतावास ने कही ये बात
अमेरिकी दूतावास ने बताया, "अमेरिकी विदेश विभाग 21 जनवरी 2026 से पाकिस्तान सहित 75 देशों के सभी इमिग्रेंट वीजा आवेदकों को वीजा जारी करने की प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक रहा है। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने यह रोक तब तक लागू की है, जब तक यह सुनिश्चित नहीं किया जा सके कि नए प्रवासियों की अधिकतम स्तर तक जांच-पड़ताल की गई हो और वे अमेरिकी वीजा के लिए अपनी पात्रता सिद्ध करते हैं। इसमें ये भी देखा जाएगा कि वे लोग सार्वजनिक सहायता पर निर्भर नहीं होंगे।"
उसने आगे बताया, "यह कदम केवल इमिग्रेंट वीजा जारी करने पर लागू होता है। यह नॉन-इमिग्रेंट वीजा पर लागू नहीं होता, जैसे कि पर्यटकों, छात्रों, खिलाड़ियों, स्किल्ड वर्कर और उनके परिवारों के लिए जारी किए जाने वाले वीजा।"
यह भी पढ़े -अमेरिकी राजदूत के तौर पर गोर पहले मुंबई दौरे पर पहुंचे, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर
अमेरिकी विदेश विभाग ने कही ये बात
अमेरिकी विदेश विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ट्रंप प्रशासन उन 75 देशों के लिए आप्रवासी वीजा जारी नहीं करेगा जिनके प्रवासी अमेरिकी जनता की कल्याणकारी योजनाओं का दुरुपयोग करते हैं। यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा जब तक अमेरिका यह सुनिश्चित नहीं कर लेता कि नए आप्रवासी अमेरिकी जनता से धन संसाधन का दोहन नहीं करेंगे।"
पाकिस्तान जता रहे ये उम्मीद
ट्रंप के इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान उम्मीद लगा कर बैठा है कि ट्रंप प्रशासन जल्द ही पाकिस्तानी नागरिकों के लिए आप्रवासी वीजा प्रक्रिया दोबारा से शुरू कर देगा। इस मामले में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने बताया, "हम आगे की जानकारी जुटाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं। हम समझते हैं कि यह यूएस इमिग्रेशन पॉलिसी की समीक्षा की आंतरिक प्रक्रिया है।"
Created On :   16 Jan 2026 10:15 PM IST












