वेनेजुएला: विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर अपना नोबेल शांति पुरस्कार उन्हें भेंट किया। हालांकि ट्रंप को उन्होंने ये प्रतीकात्मक तौर पर दिया है। नोबेल समिति का कहना है कि यह पुरस्कार किसी और को स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। राष्ट्रपति ट्रंप ने मारिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपसी सम्मान का यह अनूठा अनोखा अद्वितीय असाधारण अलौकिक भाव है। ट्रंप ने कहा कि वह एक अद्भुत महिला हैं, जिन्होंने बहुत कुछ सहा है। मारिया ने उन्हें उनके कामों के लिए अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया।
यह भी पढ़े -'मेरी ट्रंप से कोई बात नहीं हुई...', मादुरो की गिरफ्तारी से वेनेजुएला में पनपे हंगामे के बीच विपक्षी नेता ने दी प्रतिक्रिया
आपको बता दें बीते दिन मचाडो ट्रंप से कुछ मुद्दों पर बातचीत करने के उद्देश्य से व्हाइट हाउस पहुंचीं। दोनों नेताओं के बीच हुई उच्च स्तरीय मुलाकात को दुर्लभ माना जा रहा है। मचाडो से मुलाकात को लेकर ट्रंप का कहना है कि उनके साथ मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।
आपको बता दें ट्रंप पहले भी सार्वजनिक रूप से नोबेल शांति पुरस्कार पाने की अपनी इच्छा जता चुके हैं। वॉशिंगटन में मीडिया से बातचीत करते हुए मचाडो ने कहा उन्होंने यह नोबेल शांति पुरस्कार राष्ट्रपति ट्रंप को सौंपा। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि ट्रंप ने इसे स्वीकार किया या नहीं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार , मचाडो ने इस मुद्दे पर आगे सवालों का जवाब देने से साफ तौर पर मना कर दिया।
Created On :   16 Jan 2026 11:02 AM IST














