Nobel Peace Prize 2025 Winner: नोबेल शांति पुरस्कार का हुआ ऐलान, ट्रंप को पीछे छोड़कर मारिया कोरीना माचाडो ने दर्ज की अपनी जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोबेल पीस पुरस्कार 2025 के विजेता का ऐलान हो गया है। इस साल वेनेजुएला की मारिया कोरिना माचाडो ने ट्रंप को पीछे छोड़कर जीत हासिल की है। माचाडो को शांति स्थापना और वैश्विक संघर्षों को कम करने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस साल का नोबेल पीस प्राइज के विजेता नहीं हैं। ये पुरस्कार हर साल उन्हीं लोगों को मिलता है जो वैश्विक शांति, मानवाधिकार और संघर्ष समाधान में अहम योगदान देते हैं।
ट्रंप की मेहनत नहीं आई रास
इस साल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार नहीं जीत पाए हैं। हालांकि, उनको लेकर चर्चा हो रही थी कि उन्होंने यूक्रेन युद्ध के अलावा भी अन्य संघर्षों में मध्यस्थता करवाने का प्रयास किया है। लेकिन आखिर में जीत हासिल नहीं हुई और जूरी ने मारिया कोरिना माचाडो को ये पुरस्कार मिल गया। जूरी ने माचाडो को ही पुरस्कार देने का फैसला किया था।
यह भी पढ़े -रामेश्वर शर्मा ने की आरएसएस प्रचारक से मारपीट की निंदा, बोले- बैतूल में दंगा कराने की साजिश
क्या हैं मारिया कोरिना माचाडो के योगदान?
मारिया कोरिना माचाडो ने वेनेजुएला में बढ़ रही तानाशाही के बाद भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए साहस दिखाया है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए देश की सेवा की है। उन्होंने इंजीनियरिंग और बिजनेस की पढ़ाई की है और थोड़े ही समय के लिए व्यापार में भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने देश की सेवा करनी शुरू कर दी और इसके बाद ही उन्होंने व्यापार में भी काम किया है।
यह भी पढ़े -ईडी ने गणेश ज्वेलरी केस से जुड़े 2700 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में कोलकाता समेत 12 जगह छापे मारे
नेशनल असेंबली की बनीं सदस्य
इसके बाद ही उन्होंने सुमाते की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। जो देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को बढ़ावा देती है और लोगों को चुनाव प्रक्रिया की भी ट्रेनिंग देती है। साल 2010 में उनको नेशनल असेंबली का सदस्य भी चुना गया और उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी। लेकिन चार साल बाद ही उनको सत्ता से हटा दिया गया था। इसके बाद ही उन्होंने हार नहीं मानी और विपक्षी दल का नेतृत्व किया था।
Created On :   10 Oct 2025 3:48 PM IST