Nobel Prize 2025: रूस ने नोबेल अवॉर्ड के लिए ट्रंप का किया समर्थन, क्रेमलिन के सलाहकार ने दी ये अहम जानकारी

रूस ने नोबेल अवॉर्ड के लिए ट्रंप का किया समर्थन, क्रेमलिन के सलाहकार ने दी ये अहम जानकारी

डिजिटल डेस्क, मास्को। रूस ने नोबल शांति पुरस्कार के घोषणा से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन किया है। रूसी सरकारी एजेंसी टीएएसएस (TASS) ने बताया कि क्रेमलिन के टॉप सलाहकार यूरी उशाकोव ने जानकारी दी है कि मॉस्को इस पुरस्कार के लिए ट्रंप के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध पर विराम लगाने की पहली की है, जो बेहद सराहनीय है। यह उनका कदम शांति बहाली की दिशा में जरूरी माना जा रहा है।

बता दें कि ट्रंप का नोबेल पुरस्कार की प्रति आकर्षण यह पहली बार नहीं है। इसके पहले भी वे अपने पहले कार्यकाल के वक्त अब्राहम समझौते के लिए इस पुरस्कार के लिए नामांकत दाखिल किया था। जिसने इजरायल और कई अरब देशों के मध्य संबंधों के सामान्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। लेकिन, इस बार के लिए उन्होंने अपनी भावनाओं को साफ तौर पर आगे रखा है।

भारत ने इस बात को नकारा

उनका दावा है कि अपने कार्यकाल के कुछ ही महीनों में 6-7 अंतरराष्ट्रीय युद्ध रुकवाने में मदद की है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ तनाव भी शामिल है। इस पर उन्होंने कहा था कि यह तनाव परमाणु युद्ध का रूप धारण कर सकता था।

इस अवॉर्ड के लिए पाकिस्तान ने ट्रंप को नामांकित किया है। लेकिन, भारत हमेशा से इस मुद्दे पर सख्त रुप अपनाता आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को दो टूक जवाब में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम कराने में किसी तीसरे पक्ष का हाथ नहीं है।

इन देशों के बीच ट्रंप ने रुकवाई जंग

ट्रंप ने दावा किया कि इजराइल-ईरान, भारत और पाकिस्तान, कांगो और रवांडा, कंबोडिया-थाईलैंड, आर्मेनिया और अज़रबैजान, नील नदी पर बांध विवाद – मिस्र और इथियोपिया, सर्बिया-कोसोवो संघर्ष और गाजा में इजराइल-हमास के बीच युद्ध विराम कराया है।

Created On :   10 Oct 2025 2:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story