Nobel Prize For Literature 2025: साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, हंगरी के इस लेखक को मिला अवॉर्ड

डिजिटल डेस्क, स्टॉकहोम। स्वीडन की शाही एकादमियों में शामिल स्वीडिश एकेडमी ने आज गुरुवार को साहित्य नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी है। यह पुरस्कार हंगरी के लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को मिला है। उन्होंने कई फेमस रचानाएं लिखी जिसके कारण उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वे मध्य यूरोपीय परंपरा रे एक महाकाव्य के लेखक भी है। यह उनका महाकाव्य काफ्का से थॉमस बर्नहार्ड तक फैला हुआ है। क्रास्जनाहोरकाई की विशेषता बेलौसपन की है।
कौन सी है उनकी पहली नोवेल?
इनका पहला उपन्यास 'सैटानटैंगो' साल 1985 में प्रकाशित किया गया था। इसके जरिए वे हंगरी के एक लेखक के तौर साबित हुए। उनकी रचानएं बहुत की प्रभावशाली और दूरदर्शी हैं। उनकी कल दुनिया में तबाही और डर को दर्शाती है। वहीं उनका पहला नोवेल साम्यवाद के पतन से ठीक पहले का है, जो हंगरी के ग्रामीण इलाकों के एक बंजर खेत पर आधार है। इसमें बेसहारा लोगों के समूह पर केंद्रिय किया गया था।
इन दो किताबों पर बनी फिल्म
इस पुरस्कार से सम्मानित करने वाली कमेटी ने बताया कि लास्जलो किताबें मानवता, अराजकता और आधुनिक समाज के संकटों पर आधारित है। वे गहराई से किसी बात पर विचार करते है। इस वजह से वे उदास कहानियां लिखने में मशहूर हैं। उनकी दो किताबें 'सैटानटैंगो' और 'द मेलांकली ऑफ रेसिस्टेंस' पर फिल्म भी बन चुकी है।
नोबेल पुरस्कार विजेता को कितनी मिलती है प्राइज मनी?
इस विजेता को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (करीब 10 करोड़ रुपए), सर्टिफिकेट और एक सोने का मेडल मिलता है। अगर यह पुरस्कार एक से ज्यादा लोगों को मिलती है तो उनके बीच में प्राइज मनी आधी-आधी हो जाती है। यह अवॉर्ड राजधानी स्टॉकहोम में 10 दिसंबर को दिया जाएगा। अब तक इस एकेडमी ने फिजिक्स, केमिस्ट्री, मेडिसिन और साहित्य के क्षेत्र में इस अवॉर्ड की घोषणा कर दी है।
Created On :   9 Oct 2025 5:51 PM IST